फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegations not proved, advocate acquitted

Kanpur News: आरोप नहीं हुए साबित, अधिवक्ता दोषमुक्त

Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Allegations not proved, advocate acquitted
कानपुर देहात। अकबरपुर क्षेत्र के रहने वाले एक अधिवक्ता पर करीब पांच साल पहले पॉक्सो एक्ट के मामले की पीड़िता की पहचान उजागर करने का मामला दर्ज किया गया था। जिसकी सुनवाई दौरान अदालत में कोई साक्ष्य साबित न होने पर अपर जिला जज पॉक्सो की अदालत ने अधिवक्ता को दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


कचहरी में वकालत कर रहे अकबरपुर क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता पर क्षेत्र के रहने वाले एक शक्स ने पांच साल पहले अपनी अवयस्क पुत्रियों के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना की थाना अकबरपुर में दर्ज एफआईआर के साथ उनकी पहचान उजागर करते हुए सोशल मीडिया पर टिप्पणी कर वायरल करने छवि धूमिल कर सामाजिक प्रतिष्ठा खराब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की विवेचना कर आरोपी अधिवक्ता रामनरेश मिश्रा के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल किए थे। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पॉक्सो एक्ट बाकर शमीम रिजवी की अदालत में चल रही थी। अदालत ने मामले की सुनवाई दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी के खिलाफ कोई भी साक्ष्य न पाते हुए उसे दोषमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन


इनसेट

मामले में मात्र वादी की हुई थी गवाही

दोषमुक्त हुए अधिवक्ता रामनरेश मिश्रा ने बताया कि मामले में अभियोजन की ओर से मात्र वादी मुकदमा को अदालत में पेश कर उसकी गवाही कराई गई थी। जिसने बचाव पक्ष की जिरह दौरान यह स्वीकार किया था कि उसके खिलाफ कई मुकदमों में वह अधिवक्ता है साथ ही यह भी स्वीकार किया था कि उसने थाने में तहरीर लोगों के बताने के अनुसार दिया है। साथ ही मामले में अन्य कोई साक्ष्य पेश न करने की बात कही थी। इस पर अदालत ने अभियोजन साक्ष्य समाप्त कर दोनों पक्षों को सुनकर उन्हें निर्दोष करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed