फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation: Police left the thief, 40 grams of gold missing

आरोप: पुलिस ने चोर छोड़ा, 40 ग्राम सोना गायब किया, क्राइम ब्रांच करेगी मामले की जांच

Thu, 25 Aug 2022 11:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 25 Aug 2022 11:13 AM IST
सार

बर्रा निवासी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला था कि चार चोर घर में दाखिल हुए थे। केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई की नहीं की तो उन्होंने खुद ही फुटेज की फोटो प्रिंट कराई और पोस्टर चस्पा कर दिए।

विज्ञापन
Allegation: Police left the thief, 40 grams of gold missing
यूपी पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कानपुर में बर्रा निवासी कौशलेंद्र सिंह ने 29 जून को उनके घर हुई चोरी के मामले में बुधवार को पुलिस पर खेल करने का आरोप लगा पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड से शिकायत की। आरोप लगाया कि बर्रा पुलिस ने चोरों से बरामद 40 ग्राम सोना गायब कर दिया है। बर्रा पुलिस पर लगे आरोपों की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


बर्रा निवासी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता चला था कि चार चोर घर में दाखिल हुए थे। केस दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई की नहीं की तो उन्होंने खुद ही फुटेज की फोटो प्रिंट कराई और पोस्टर चस्पा कर दिए।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर एक जुलाई को जरौली निवासी रघुराज, शिवली रोड निवासी अमन व मसवानपुर के अमित को पकड़ बर्रा पुलिस को सौंपा था। कौशलेंद्र के मुताबिक दूसरे दिन पुलिस ने बताया कि रघुराज व अमन फरार हो गए हैं। 12 दिनों तक पुलिस अमित से पूछताछ करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच जब कौशलेंद्र ने डीसीपी से शिकायत की तो पहले अमित और फिर राघुराज को जेल भेज दिया गया। अमन व एक अन्य आरोपी का पता नहीं चला। कौशलेंद्र का आरोप है कि पुलिस ने चोरों से 40 ग्राम सोना बरामद किया था जो गायब कर दिया गया। बर्रा इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्रा व दरोगा पवन मिश्रा की भूमिका बताई है। पुलिस कमिश्नर ने जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed