{"_id":"573389614f1c1be24c919a06","slug":"all-the-parks-are-lush-and-green-belts","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरे-भरे होंगे सभी पार्क और ग्रीनबेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरे-भरे होंगे सभी पार्क और ग्रीनबेल्ट
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Thu, 12 May 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
बर्रा-6 स्थित हरिओम वाटिका (डिंग-डॉग पार्क) में लाइटों का बटन दबाकर उसे जलाते नगर विकास मंत्री आजम खां
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। नगर विकास मंत्री आजम खां ने ‘अमर उजाला’ के ‘हरियाली: हमारी - तुम्हारी’ अभियान को विस्तार देते हुए शहर के सभी पार्कों और ग्रीनबेल्टों में हरियाली छाने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। बुधवार को बर्रा-6 स्थित हरिओम वाटिका (डिंग-डॉग पार्क) और शास्त्री चौक से बर्रा बाईपास तक ग्रीनबेल्ट का लोकार्पण किया। तय समय से तीन घंटे लेट रात करीब 10 बजे बर्रा आए नगर विकास मंत्री ने कहा कि शहर की सभी ग्रीनबेल्टों, पार्कों को विकसित कराया जाएगा।
‘हरियाली: हमारी - तुम्हारी’ अभियान के तहत नगर निगम बर्रा में शास्त्री चौक चौराहे से बाईपास तक 1255 मीटर लंबी व 25 मीटर चौड़ी ग्रीनबेल्ट 63.75 लाख रुपये से विकसित करा रहा है। इसमें अभी 28 लाख रुपये से विकास कार्य चल रहे हैं। नगर निगम ने क्षेत्रीय विकास व कल्याण समिति के कहने पर हरिओम वाटिका (डिंग-डॉग पार्क) में 6.20 लाख रुपये से विकसित किया है। बाउंड्री, गेट युक्त इस पार्क में पाथ-वे, पौधे और लाइटें लगाई गई हैं। मुख्य अतिथि आजम खां ने इस पार्क के गेट के पास बटन दबाकर पार्क व ग्रीनबेल्ट में हुए कार्यों का लोकार्पण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विकास एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल चतुर्वेदी व अमरजीत सलूजा ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर समिति के सदस्य सियाराम पाल, डॉ. एके अग्रवाल, पार्षद मनीष शर्मा, राजेंद्र कटियार, अर्पित यादव, एससी त्रिपाठी, अभिमन्यु सिंह आदि शामिल रहे।
मंत्री के कार्यक्रम में धक्का - मुक्की
नगर विकास मंत्री के पौने दस बजे तक न आने की वजह से ज्यादातर लोग लौट गए थे, पर दस बजे वे लोकार्पण करने से पहले वह बर्रा-6 स्थित अमरजीत सिंह के घर पहुंचे तो वहां अंदर जाने के लिए समिति के पदाधिकारियों में धक्का-मुक्की हो गए। धक्का-मुक्की में एक पुलिस अफसर गिर गए।