{"_id":"605373088ebc3ed8347ede72","slug":"all-railway-signals-failed-due-to-fire-in-battery-cabin-on-delhi-howrah-route-operation-of-22-trains-stalled","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-हावड़ा रूट पर बैट्री केबिन में आग से फेल हो गए सभी रेलवे सिग्नल, ठप रहा 22 ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-हावड़ा रूट पर बैट्री केबिन में आग से फेल हो गए सभी रेलवे सिग्नल, ठप रहा 22 ट्रेनों का संचालन
Thu, 18 Mar 2021 09:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 18 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
बैट्री केबिन में आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनों का संचालन गुरुवार को डेढ़ घंटे तक ठप रहा। अर्मापुर के पास सिग्नल संचालित करने को लगे बैट्री केबिन में दोपहर 2:25 बजे आग लग गई। आग लगने से उस केबिन से संचालित सभी सिग्नल फेल हो गए।
इससे कानपुर आने और यहां से जाने वाली ट्रेनों को जहां के तहां रोका गया। इससे दोपहर 2:25 बजे से शाम 3:54 बजे तक 22 ट्रेनों का संचालन ठप रहा और यात्रियों को परेशानियां हुईं। आग की सूचना मिलने पर उप मुख्य यातायात प्रबंधक हिमांशु शेखर उपाध्याय और इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची।
डिप्टी सीटीएम ने बताया कि बैट्री केबिन में आग लगने से पनकी और जीएमसी के बीच सभी तरह के सिग्नल फेल हो गए। आटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली ने भी काम करना बंद कर दिया। आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने की वजहों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इन ट्रेनों का संचालन हुआ प्रभावित
सिग्नल फेल होने से कानपुर सेंट्रल की तरफ आ रही ट्रेन अहमदाबाद-पटना अजीमाबाद एक्सप्रेस, नई दिल्ली-गया महाबोधि एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस फंसी रही। जबकि कानपुर सेंट्रल से दिल्ली जा रही हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस फंसी रहीं। इसके अलावा अन्य ट्रेनों के साथ मालगाडियों का संचालन भी बंद रहा। 3:54 बजे हावड़ा-जेधपुर एक्सप्रेस को रवाना किया गया।