फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav will lead a demonstration and visit from a special market in support of farmers in Kannauj tomorrow

अखिलेश यादव कन्नौज में कल किसानों के समर्थन में विशिष्ट मंडी से प्रदर्शन और यात्रा का करेंगे नेतृत्व

Sun, 06 Dec 2020 09:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 06 Dec 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav will lead a demonstration and visit from a special market in support of farmers in Kannauj tomorrow
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसानों के समर्थन में बड़ा एलान कया है। उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी किसानों के हितों में सात दिसंबर (कल) को प्रदेश के सभी जनपदों में ट्रैक्टर-ट्राली, साइकिल और बाइकों से यात्रा निकालकर प्रदर्शन करेगी और कन्नौज में वह खुद प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
विज्ञापन


कन्नौज में अखिलेश यादव ने कहा कि वह कल सुबह 10 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया के पास निर्माणाधीन विशिष्ट मंडी समिति में नेतृत्व करेंगे। यहां से शुरू हुई किसान यात्रा तिर्वा कस्बे के किसान बाजार तक पहुंचेगी। इसके बाद समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में किसान यात्रा शुरू करेगी।
विज्ञापन


किसान यात्रा का नारा, आय बढ़ाओ, खेती बचाओ होगा। इससे पहले पूर्व सीएम मकरंदनगर कुतलूपुर में कार्यकर्ता शेखर गिहार के भाई की शादी में शरीक हुए। मकरंदनगर (खालेपुर्वा) में कार्यकर्ता मन्ना यादव के बीमार भाई शिशुपाल को देखने पहुंचे। डाक बंगला रोड पर रहने वाले पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष निष्कर्ष कटियार की शादी के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को आशीर्वाद दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुसुमखोर निवासी नायाब खान के घर पहुंच कर एक शादी समारोह में भाग लिया। इस दौरान सदर विधायक अनिल दोहरे, पूर्व विधायक अरविंद यादव, नवाब सिंह यादव, मुन्ना दरोगा, संजू कटियार, जयकुमार तिवारी, राजेश पाल, हसीब हसन, नेम सिंह यादव और दिवारी लाल कुशवाहा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed