अखिलेश यादव के बयान ने बढ़ाई सियासी हलचल, बोले...'विकास पूछ रहा है चुनाव की रिपाेर्ट मिल गई क्या'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश यादव ने अपने साेशल मीडिया एकाउंट पर कहा कि 'विकास’ पूछ रहा है, 'भाजपा को आगामी चुनाव में उनके खिलाफ आने वाले नतीजों की खुफिया रिपोर्ट मिल गई है क्या?'
भाजपा ने अपने चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे दिया है- अखिलेश
अखिलेश यादव भाजपा और पीएम मोदी पर तंज कसने का एक मौका भी नहीं छोड़ते हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि ‘विकास’ पूछ रहा है, 'मार्गदर्शक मंडल को ही बाहर का रास्ता दिखा देने वाले किस संस्कृति, चाल, चलन, चरित्र का परिचय दे रहे हैं?' भाजपा के दिखावे की नैतिकता का भंडाफोड़ हो गया है। युवा तो पहले ही भाजपा को वोट नहीं दे रहे थे, अब बड़े-बुजुर्ग भी नहीं देंगे। भाजपा अंदर से टूट गई है।
‘विकास’ पूछ रहा है : भाजपा को आगामी चुनाव में उनके ख़िलाफ़ आने वाले नतीजों की ख़ुफ़िया रिपोर्ट मिल गई है क्या? शायद तभी उसमें इतनी बेचैनी है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 28, 2019
आज भाजपा को हर गाँव-शहर व दल के अंदर भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है.
भाजपा का विपक्ष पर लगातार आरोप लगाना, उनकी हताशा का प्रतीक है. pic.twitter.com/onsGUasMSt