फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav says about arvind kejriwal

अखिलेश ने केजरीवाल पर दिया बड़ा बयान, ‘सेक्युलर पार्टी’ के बारे में साधे रहे चुप्पी

Mon, 08 May 2017 07:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 May 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav says about arvind kejriwal
अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे, केजरीवाल के बारे में दिया बयान
कानपुर में सपा नेता के घर पहुंचे यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अरविंद केजरीवाल पर बड़ा बयान देकर सबको चौंका दिया। अखिलेश ने केजरीवाल के प्रति थोड़ी सहानुभूति दिखाई तो थोड़ा उनकी हालत पर मजा भी ले लिया। अखिलेश ने केजरीवाल के ऊपर दो करोड़ रुपये घुस लेने के आरोप पर कहा कि ऐसे आरोप लगाकर किसी को बदनाम करना तो आजकल बहुत छोटी सी बात हो गई है। मीडिया जिसको बनाता है उसे गिरा भी देता है। मेरे साथ भी कई बार ऐसा हो चुका है विरोधियों ने मुझे बदनाम करने की कई बार कोशिशें कीं लेकिन सफल नहीं हो पाये। 
विज्ञापन


शिवपाल-मुलायम के बारे में नहीं की खुलकर बात
अखिलेश सोमवार को सपा नेता लाल सिंह तोमर के घर पहुंचे थे। उन्होंने यहां कहा कि चंदे की बात तो यह है कि हमारा जो खर्चा हुआ वह हमसे हिसाब ले लो केजरीवाल के सामने जो संकट आया है वो तो आजकल किसी को भी अपमानित करने वाली बहुत छोटी बात है। केजरीवाल को तो मीडिया ने ही बनाया था मीडिया ही गिरायेगा। मीडिया का एक बहुत अच्छा व्यवहार ये है कि वो जिसको बनाता है उसी को गिरता भी है। जैसे केजरीवाल को बुरा बनाया गया वैसी ही कोशिश तो मेरे साथ भी हुई लेकिन विरोधी सफल नहीं हो पाये। उधर, अखिलेश चाचा शिवपाल द्वारा सेक्युलर पार्टी बनाने के बारे में कोई भी बयान देने से बचते नजर आये। पिता मुलायम के बारे में भी उन्होने मीडिया से किसी भी तरह की बात खुलकर नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed