फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh Yadav said there is a conspiracy against Azam Khan, he is a Muslim that is why he is being harassed

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप: 'आजम खां के खिलाफ हुई है साजिश, मुस्लिम हैं... इसलिए किया जा रहा परेशान'

Wed, 18 Oct 2023 04:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 18 Oct 2023 04:33 PM IST
सार

Kannauj News: अखिलेश यादव ने कहा है कि आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी साजिश हुई। इसी का परिणाम है कि उन्हें ऐसी सजा मिली है। भाजपा के लोगों का ही कहना है कि वो मुस्लिम हैं। इसलिए उनको परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said there is a conspiracy against Azam Khan, he is a Muslim that is why he is being harassed
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम खां, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल की सजा सुनाई है। मामले में प्रतिक्रिया देते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ बड़ी साजिश हुई।

विज्ञापन

इसी का परिणाम है कि उन्हें ऐसी सजा मिली है। भाजपा के लोगों का ही कहना है कि वो मुस्लिम हैं। इसलिए उनको परेशान किया जा रहा है। बता दें कि बुधवार को सपा अध्यक्ष कन्नौज में थे। कन्नौज की सदर सीट से पार्टी के पूर्व विधायक अनिल दोहरे के निधन के बाद उन्हें श्रद्धाजंलि देने पहुंचे थे।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वो कोर्ट का सम्मान करते हैं, लेकिन यह तय है कि यह सब साजिश के तहत हो रहा है। बाहर से खास अधिकारी बुलाए गए हैं, वो भाजपा नेताओं के इशारे पर यह सब कर रहे हैं। मोहम्मद आजम खां ने देश की भावी पीढ़ी को शिक्षित बनाने के लिए रामपुर में स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय बनवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाज को बांटने के लिए जाति और धर्म का सहारा ले रही है भाजपा
उन्हें साजिश के तहत फंसाया गया है। भाजपा वाले समाज को बांटने के लिए जाति और धर्म का सहारा ले रहे हैं। आजम साहब मुसलमान हैं, इसलिए उन्हें भाजपा की सरकार फंसा रही है। भाजपा को घेरते हुए कहा कि 10 साल की दिल्ली और सात साल की प्रदेश सरकार ने कोई काम नहीं किया है। झूठ बोलकर विश्व गुरू बनना चाहते हैं।

कानून व्यवस्था पर कसा तंज
भाजपा की हकीकत सामने आ चुकी है और अब जनता को तुलना करना चाहिए। भाजपा वाले व्यपारियों को परेशान कर रहे हैं। कानपुर में व्यापारी को पीट दिया। उसकी आंख खराब हो गई। लाठी से निवेश ला रहे हैं, यह लोग। आम जनता भी सुरक्षित नहीं है।



बेगुनाहों की जान जा रही है, इसे रुकवाना होगा
वहीं, इस्राइल और फलस्तीन के मुद्दे पर कहा कि सभी देशों को आगे आकर इसे रुकवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युद्ध से सिर्फ बर्बादी होती है, इसका सिर्फ एक समाधान है शांति। इसके लिए पूरी दुनिया को आगे आना होगा। बेगुनाहों की जान जा रही है, इसे रुकवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed