फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadav said never before has there been so much corruption FIR had to be filed against IAS

UP: अखिलेश यादव बोले- पहले कभी नहीं हुआ इतना भ्रष्टाचार, IAS के खिलाफ लिखनी पड़ी है एफआईआर

Wed, 26 Mar 2025 04:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 26 Mar 2025 04:41 PM IST
सार

Kannauj News: 1108 कुंडीय महायज्ञ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के आठ साल पूरे होने पर तंज कसे। कहा कि पहले कभी इतना भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav said never before has there been so much corruption FIR had to be filed against IAS
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। इधर, जब सरकार आठ साल पूरे होने पर उपलब्धियां गिना रही है, तो उधर पुलिस अपने ही आईएएस के खिलाफ एफआईआरदर्ज कर रही है। प्रदेश का इतना विकास हुआ है कि आठ साल में विकास ही कट गया है। कन्नौज को भी विकास से काट दिया गया है। अब तो भाजपा के विधायक भी बदलाव की मांग करने लगे हैं।

विज्ञापन

बुधवार को शहर के बोर्डिंग मैदान में 1108 कुंडीय महायज्ञ में पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकारों से कहीं। यज्ञशाला में जाकर उन्होंने मां पीतांबरा के दर्शन किए और यज्ञाधीश पीठाधीश्वर स्वामी रामदास जी महाराज से आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के विधायक खुल कर कह रहे हैं कि हमें बदलाव चाहिए।

विज्ञापन

विधायक किसको चेतावनी दे रहे थे
मुख्यमंत्री को भी अपनी कुर्सी खतरे में दिखाई देने लगी है। एक विधायक तो बिल्कुल दिल्ली के करीब हैं, उन्होंने तो खुलकर कहा है कि अधिकारियों ने मां का दूध पिया हो तो सामने आए। आखिरकार वह विधायक किसको चेतावनी दे रहे थे। एक और विधायक कह रहे हैं कि बाबा जी को अब उत्तर प्रदेश की जरूरत नहीं है, उनको यहां से भेज देना चाहिए।

सरकार के सामने कई सवाल हैं
बस्ती के एक विधायक का एक वीडियो देखा, जिसमें वह कह रहे हैं कि इतना भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा। लूट मची हुई सरकार में। तहसील और थानों में लूट से आम जनता को परेशानी है। आठ साल का नारा देने वाली सरकार के सामने कई सवाल हैं। इसीलिए सरकार मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं देना चाहती है। सरकार ने आय दोगुनी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन किसी की आय दोगुनी नहीं हुई।

विज्ञापन

एक आईएएस अंडरग्राउंड हो गया है
यह देश का पहला इतिहास होगा कि जहां सरकार अपने विकास और उपलब्धि की खुशी मना रही हो, वहीं उनका एक आईएएस अंडरग्राउंड हो गया हो। उन्होंने कहा कि पीतांबरा महामाई से उन्होंने लोक मंगल की कामना की है। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता जयकुमार तिवारी बउअन, विजय द्विवेदी, गुड्डू सक्सेना सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed