फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav rahul ghandi in kanpur

राहुल-अखिलेश की सभा से पहले सूटकेस के साथ पकड़ा गया संदिग्ध, मचा हड़कंप

Mon, 06 Feb 2017 10:30 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 10:30 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav rahul ghandi  in kanpur
अखिलेश यादव के फ्लीट के सामने से पकड़ा गया संदिग्ध व उसके पास से बरामद सूटकेस
जीआईसी ग्राउंड में सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की संयुक्त जनसभा से ठीक पहले लाल इमली चौराहे पर सूटकेस छोड़कर भाग रहे संदिग्ध युवक से हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवक को कुछ दूरी पर ही धर दबोचा। सूटकेस से इलेक्ट्रिानिक उपकरण और तार बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद एसएसपी ने बताया कि युवक टैटू बनाने का काम करता है। उपकरणों की जांच करने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


दोपहर करीब 2:15 बजे सीएम के आने की सूचना मिलते ही सपा और कांग्रेस समर्थक लाला इमली को जानी वाली रोड पर झंडे और बैनर के साथ एकत्र हो गए। इस पर एसएसपी मातहतों के साथ सीएम की फ्लीट का रास्ता साफ कराने में जुटे गए। तभी लाल इमली चौराहे के किनारे खड़ा एक युवक सूटकेस छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। उधर एसएसपी के आदेश पर एक सिपाही ने सूटकेस को पटका तो वह खुल गया। इसमें रखे इलेक्ट्रिानिक उपकरण और तार को देखकर एसएसपी और पुलिसकर्मियों होश उड़ गए। इसके बाद एसपी क्राइम जितेंद्र श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक सर्वानंद यादव और फोर्स ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों दलों के समर्थकों को वहा से हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed