फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   akhilesh yadav public meeting in banda for lok sabha election 2019

अखिलेश बोले- भाजपा सरकार ने समाजवादी पेंशन बंद कर दी, गठबंधन सत्ता में आया तो देगा 3000 रुपये

Tue, 30 Apr 2019 02:42 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Apr 2019 02:42 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav public meeting in banda for lok sabha election 2019
बांदा में अखिलेश की जनसभा - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को यूपी के बांदा जिले में जनसभा करने पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर जमकर सियासी तीर चलाए। साथ ही कुछ दिन पहले बांदा में हुई पीएम मोदी की जनसभा को लेकर खूब तंज कसे। 
विज्ञापन


अखिलेश की जनसभा अतर्रा के एक ग्राउंड में आयोजित की गई। संबोधन शुरू करते हुए सबसे पहले अखिलेश ने सभा स्थल में आए हुए लोगों को धन्यवाद दिया। कहा कि इतनी गर्मी में भी पंडाल लोगों से भरा हुआ है यह देखकर बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन

भाजपा पर तंज कसते हुए अखिलेश बोले कि चार चरण के चुनाव होने के बाद अब घिसा पिटा नारा नहीं चलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री जी अभी बांदा आए थे। आप 2014 का हिसाब उठाइए और देखिए कि इन पांच सालों में बांदा को क्या मिला। 

बोले कि समाजवादी पेंशन 500 रुपये दी जाती थी लेकिन दिल्ली और प्रदेश की भाजपा सरकार ने पेंशन बंद कर दी। अगर दिल्ली में गठबंधन सरकार बनी तो 3000 रुपए पेंशन दी जाएगी।

सीए योगी पर तंज कसते हुए बोले कि बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना नहीं जानते। इसलिए लैपटॉप नहीं दिया। अखिलेश सरकार में बांटे गए लैपटॉप आज भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed