फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav party workers fighting

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शुरू हो गया जूता-लात, वजह कर देगी हैरान

Sun, 03 Feb 2019 05:44 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 03 Feb 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav party workers fighting
अखिलेश यादव
कन्नौज में शनिवार को एक शादी समारोह में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आने की सूचना पर वहां सपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होना शुरु कर दिया। कुछ ही देर में वहां कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


कन्नौज के ग्राम बहवलपुर में शनिवार की दोपहर एक शादी समारोह में उस समय हंगामा हो गया, जब अखिलेश यादव को लेकर की गई टिप्पणी से भड़के सपाइयों ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हाथापाई कर दी। शनिवार को सपा नेता रविपाल सिंह यादव के पुत्र दिनकर का ग्राम बहवलपुर में शादी समारोह का आयोजन था।

विज्ञापन


भाजपा नेता भी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने की जानकारी होते ही भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता बहवलपुर पहुंच गए। पांडाल में भाजपा नेता के साथ मौजूद कार्यकर्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर कोई अभद्र टिप्पणी कर दी। इससे गुस्साए सपा कार्यकर्ताओं की पहले नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सपा कार्यकर्ताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई होने लगी। इससे हंगामा शुरू हो गया। यहां मौजूद संभ्रांत लोगों ने मामला शांत कराया। हालांकि जिस समय हंगामा हुआ, उस समय तक पूर्व मुख्यमंत्री कार्यस्थल पर नहीं पहुंच पाए थे। उनके आने से पहले ही बवाल शांत हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed