फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav paid tribute to Netiji, wrote on social media Those who reside in the hearts of the people

याद किए गए धरती पुत्र: अखिलेश यादव ने नेती जी को किया नमन, सोशल मीडिया पर लिख- जो बसते हैं दिल में लोगों के...

Tue, 10 Oct 2023 05:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 10 Oct 2023 05:26 PM IST
सार

Etawah News: समाधि स्थल के पास बनाए गए मंच पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम हुआ। मंच से कई कलाकारों ने नेताजी से जुड़े संस्मरण याद कराए। समारोह के आखिरी में दो मिनट का मौन रख करके नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav paid tribute to Netiji, wrote on social media Those who reside in the hearts of the people
पिता जी को नमन करते सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा जिले के सैफई में नेताजी की प्रथम पुण्यतिथि पर सपा मुखिया ने पारिवारिक सदस्यों के साथ समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। पिता मुलायम सिंह यादव को याद करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने फोटो के साथ कुछ पंक्तियां सोशल मीडिया पर लिखकर भी लिखी हैं। 

विज्ञापन

मंगलवार को मुलायम सिंह यादव की पहली पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सैफई में मेला ग्राउंड में बने समाधि स्थल को फूलों से सजाया गया था। वहीं एक विशाल पंडाल बनाया गया। मंगलवार को सुबह से ही लेकर शाम तक समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोग नेताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए पहुंचते रहे।
विज्ञापन

लोग नेताजी के प्रति अपने भाव अपने-अपने शब्दों में प्रकट किए। श्रद्धांजलि सभा से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव के आवास पर शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें परिवार से सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, राजपाल सिंह यादव मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम पर पूरा परिवार था मौजूद
साथ ही, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव, सांसद डिंपल यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष आदित्य यादव, पूर्व सांसद अक्षय यादव,अनुराग यादव,जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक उर्फ अंशुल यादव समेत पूरा परिवार शामिल रहे।

दो मिनट का मौन भी रखा
समाधि स्थल के पास बनाए गए मंच पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम हुआ। मंच से कई कलाकारों ने नेताजी से जुड़े संस्मरण याद कराए। समारोह के आखिरी में दो मिनट का मौन रख करके नेताजी मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई गणमान्य उपस्थित थे।

सोशल मीडिया पर लिखा- जो बसते हैं दिल में लोगों के...
जो बसते हैं दिल में लोगों के वो जाकर भी कहीं न जाते हैं। आपके सिद्धांतों और प्रयासों को नमन करते हुए उन्हें और भी साकार और सार्थक करने की वचनबद्धता के साथ श्रद्धांजलि दी। यह संदेश लिखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखकर पिता जी को याद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed