फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Akhilesh Yadav gave statement against BJP in etawah

यूपी: अखिलेश और शिवपाल के बयानों में दिखी एक दूसरे के प्रति तल्खी, जानिए किसने क्या कहा

Wed, 27 Apr 2022 09:12 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 27 Apr 2022 09:12 PM IST
सार

शिवपाल सिंह ने कहा कि आजम खां सबसे वरष्ठि विधायक हैं। सांसद और राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। उनके साथ जुल्म हो रहा है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav gave statement against BJP in etawah
पूर्व सांसद स्व दर्शन सिंह यादव के आवास पर पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इटावा में पूर्व सांसद दर्शन सिंह यादव की धर्मपत्नी शकुंतला देवी को श्रद्धासुमन अर्पित करने आए अखिलेश सिंह और शिवपाल सिंह यादव के बयानों में एक दूसरे के प्रति तल्खी दिखी। अखिलेश ने जहां कहा कि सपा आजम खां के साथ प्रतिबद्धता से खड़ी है, वहीं शिवपाल ने आरोप लगाया कि ‘नेताजी’ अगर आवाज उठाते तो आजम आज जेल से बाहर होते।
विज्ञापन


सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव शाम करीब 6:30 बजे रेलवे स्टेशन रोड स्थित दर्शन सिंह यादव आवास पर पहुंचे। करीब आधे घंटे बाद बाहर निकले अखिलेश ने कहा कि सपा पूरी तरह से आजम खां के साथ है। अखिलेश के जाने के 10 मिनट बाद प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों से कहा कि आजम खां सबसे वरष्ठि विधायक हैं। सांसद और राज्यसभा सदस्य भी रहे हैं। उनके साथ जुल्म हो रहा है। जब वह लोकसभा सदस्य थे तब उन पर जुल्म के खिलाफ सपा सांसदों को लोकसभा और विधानसभा में धरने पर बैठ जाना चाहिए था। नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी धरने में शामिल करते। पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री मोदी नेताजी का सम्मान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर नेताजी आंदोलन में शामिल होते तो जरूर आजम खां के साथ न्याय होता। आज उन पर छोटे-छोटे 72 मुकदमे हैं। एक छोटे केस में चार महीने से जमानत नहीं मिल रही है। फैसला रिजर्व रखा है। बोले-जुल्म और अत्याचार के खिलाफ समाजवादियों के संघर्ष का इतिहास रहा है। आज यह संघर्ष कही दिखायी नहीं देता। सपा के 111 विधायकों में वह भी शामिल हैं। सपा मुझे बीजेपी में भेजना चाहती है तो निकाल क्यों देती। जब समय आएगा तब सभी को अपने फैसले की जानकारी दे देंगे। 

सपा सरका होती तो बिजली संकट न होता
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार होती तो बिजली संकट नहीं रहता। 300 यूनिट बिजली फ्री मिलती। भाजपा सरकार से पूछिए कि कितने मेगावाट बिजली बनाने का कारखाना लगाया है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने लिए भाजपा सरकार लाउडस्पीकर को विवाद का विषय बना रही है। युवाओं बेरोजगारों को सरकार से कोई उम्मीद नहीं रही। भाजपा की एक रिसर्च टीम है जो भाईचारा मिटाने के लिए इस तरह से मुद्दों को उछालती रही है। कानून व्यवस्था के मामले में भी सरकार फेल है। महानगरों में वारदातें बढ़ रहीं हैं। लखनऊ और अमेठी में भाजपा के लोगों ने पुलिस पर हमला किया। पहले विपक्ष के लोग सपा पर जातिवाद का आरोप लगाते थे। अब बताएं एक कोने से दूसरे कोने तक किस जाति के लोग जिम्मेदार पदों पर बैठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मकान दे नहीं पा रही, उल्टे बुलडोजर से गरीबों के मकान तुड़वा रही है। मुख्यमंत्री अपनी 500 मीटर की जगह में बनी  दुकानों को तोड़कर 200 करोड़ मुआवजा सरकार से ले लेते हैं और गरीबों के घर तुड़वाने का कोई मुआवजा नहीं दे रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed