{"_id":"6b05df7bd71a4cd764064ae5","slug":"students-were-asleep-when-death-suddenly-struck-etawah-news-c-214-1-knj1008-159794-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सो रहे थे छात्र, अचानक मौत ने मारा झपट्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सो रहे थे छात्र, अचानक मौत ने मारा झपट्टा
Wed, 25 Nov 2026 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
फोटो:24: क्षतिग्रस्त स्कूल बस का भीतरी दृश्य। संवाद
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थानाक्षेत्र में किलोमीटर संख्या 209 के पास खड़ी स्कूल बस को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं चार बच्चों की मौत हो गई। हादसे के वक्त बस पर मौजूद कक्षा 10 के छात्र चश्मदीद अस्मित चौरसिया ने बताया कि सुबह का समय था, सभी बच्चे बस में सो रहे थे, एक-दो बच्चे ही नीचे उतरे थे।
टक्कर लगने से बस की पीछे वाली सीटों पर बैठे बच्चे अधिक घायल हो गए थे। पुलिस ने कौशांबी के थाना मोहम्मदपुर पैसा के कैमा गांव निवासी सहायक अध्यापक भूपेंद्र कुमार की तहरीर पर ठठिया थाना पुलिस ने ट्रक के अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
-- -- -
ट्रक चालक भागा, मालिक बोला पहले ही बेच चुका ट्रक
ट्रक पर आलू लदा था जो बिहार जा रहा था। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। ट्रक के पंजीकृत नंबर के माध्यम से हरियाणा पलवल के उतावल बारी रोड धौलपुर निवासी मालिक रकीम खान से बात की गई तो पता चला कि वह करीब छह माह पहले ही ट्रक बेच चुके हैं, लेकिन अभी ट्रांसफर नहीं हुआ है। जिसे ट्रक बेचने की बात कही जा रही है उसका कहना है कि उसकी टायर एजेंसी है, उसने कोई ट्रक नहीं खरीदा है। फिलहाल ट्रक के असली मालिक को लेकर संशय बना हुआ है। ठठिया थानाध्यक्ष संजीव कुमार का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बस खड़ी क्यों थी और ट्रक की रफ्तार कितनी थी, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया।
विज्ञापन
-- -- --
एक बच्चे को थी यूरिन डिस्चार्ज की समस्या
बस पर सवार एक बच्चे को यूरिन डिस्चार्ज की समस्या थी। वह पेट में दर्द से परेशान था। इटावा में उसे किसी डॉक्टर को दिखाया गया था। बताया गया कि उसी बच्चे के कहने पर बस को चालक ने रोका था।
-- -- --
स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप
जान गंवाने वाले छात्र जैद के पिता रियाज अहमद ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि बच्चों को लेकर रात में नहीं चलना चाहिए। बस की लाइटें भी दुरुस्त नहीं हैं, लोकल में चलने वाली बस को टूर पर भेज दिया गया।
-- -- --
बच्चों ने स्वयं घायलों को निकाला
टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में सवार बच्चे दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। हादसे के करीब एक घंटे बाद पुलिस प्रशासन के पहुंचने की बात सामने आ रही है। अपने सगे छोटे भाई आर्यन चौरसिया को इस हादसे में खोने वाले चश्मदीद छात्र अस्मित ने बताया कि एंबुलेंस करीब एक घंटे बाद पहुंची। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहले पहुंच गए थे, जो तमाशबीन बनकर देखते रहे। बच्चों ने ही घायलों को बस से बाहर निकाला।
-- -- --
समय से पहुंचती एंबुलेंस तो बच सकती थी जैद की जान
अस्मित ने बताया कि गंभीर रूप से घायल जैद के हाथ की हड्डी बाहर निकल आई थी। उसे बस से उतार कर सड़क पर लिटा दिया था, उसे सर्दी लग रही थी तो चादर ओढ़ा दिया। उसकी आंखें करीब आधा घंटे तक खुली रहीं, वह तड़पता रहा, लेकिन समय से अस्पताल नहीं पहुंच सका। सूचना देने के करीब एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, यदि एंबुलेंस समय से पहुंच जाती तो शायद जैद की जान बच जाती।
-- -- --
बस में 50 बच्चे, आठ शिक्षक व तीन कर्मचारी थे सवार
एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार हुई बस पर 50 बच्चों के अलावा चार महिला व चार पुरुष शिक्षक तथा तीन कर्मचारी सवार थे। हादसे के वक्त बस को लघुशंका के लिए रोका गया था।
-- -- -- -
आठ किलोमीटर आगे था रेस्ट एरिया
घटनास्थल एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 209 से महज आठ किलोमीटर आगे 217 पर रेस्ट एरिया बना है, जहां पर पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। चालक ने बस को रेस्ट एरिया से पहले क्यों रोक दिया यह बड़ा सवाल है।
-- -- -- -
मेडिकल कॉलेज पहुंचे सपा नेता, आर्थिक सहायता की मांग
एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायल लोगों का हालचाल जानने मेडिकल कॉलेज पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता आरिफ जमा खान ने हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों से मुलाकात कर स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर निवर्तनमान जिलाध्यक्ष कलीम खान, इंजी. अनिल पाल, हसीब हसन, इमरोज अहमद, गुलशाद अहमद, सोहेल फारूक, तुफैल मेराज मौजूद रहे। सपा नेताओं ने शासन से मृतक बच्चों के परिजन को 50-50 लाख रुपये व एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दिए जाने व घायलों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की की मांग की है।
-- -- -- --
डिप्टी सीएम व केंद्रीय मंत्री ने की प्राचार्य से बात
राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल छात्रों के समुचित इलाज को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पुष्पेंद्र सिंह से फोन पर बातचीत की। बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए।
-- -- -- -- -
घायलों की सूची:
मोइनुद्दीन पुत्र जीशान अली- 14 वर्ष जहांगीर नगर, फतेहपुर
अंशु विश्वकर्मा पुत्र उमेश चंद्र -14 वर्ष बाले का पुरवा, कौशांबी
लाइबा शेख पुत्री मोहम्मद हारून- 14 वर्ष पैंसा सिराथू, कौशांबी
शहरबानो पुत्री सफी उल्ला- 14 वर्ष जहांगीर नगर, फतेहपुर
रुकसार पुत्री मोहम्मद इरशाद - 14 वर्ष अफजलपुरवारी, सिराथू, कौशांबी
प्रिंस प्रजापति पुत्र विनय प्रजापति- 16 वर्ष जवाई पट्टी, कौशांबी
निधी निर्मल पुत्री विनोद कुमार- 14 वर्ष अफजलपुर वारी, सिराथू, कौशांबी
हिमांश शर्मा पुत्र कृष्ण बिहारी शर्मा- 17 वर्ष
डोली (अध्यापक) किरापुर थाना फतेहपुर
अहमद रजा पुत्र सगीर अहमद- 16 वर्ष निदौरा, थाना खाखरेक, फतेहपुर
मोहम्मद जाहिद 27 वर्ष अध्यापक
अनुज कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार- 15 वर्ष सिराथू, कौशांबी
अली पुरतुषा पुत्र जहीर शाह 16 वर्ष फतेहपुर
रुखसार फातिमा पुत्री अहमद- 16 वर्ष भाषाबल पुरवारी, डौलामा कौशांबी
शाहिदा पुत्री जनेउल्ला- 25 वर्ष अध्यापक सिराथू कौशांबी
मोहम्मद रिजवान पुत्र इलियासी- 18 वर्ष अफजलपुर वारी, कौशांबी
-- -- -- --
इन घायलों का चल रहा इलाज
कौशांबी जनपद के रानव गांव निवासी शिवांगी यादव शिक्षक (28) , अनेठा गांव निवासी अभिषेक (15) , अफजल पुरवारी गांव निवासी मुजम्मिल (14), फतेहपुर के निदौरा गांव निवासी अहमद रजा (14), जहांगीर नगर निवासी फहद बिलाल (14), अब्दुल रहमान (14) , सिराथू के पुरवा गांव निवासी पीयूष (15) अधिक घायल होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
-- -- -- -
स्कूल बस का परमिट, बीमा व फिटनेस सही पाया गया। 61 सीटर बस पर 60 लोग सवार थे। वहीं, ट्रक के भी सभी दस्तावेज पूर्ण पाए गए हैं। ट्रक मालिक का पता लगाया जा रहा था।
-इज्या तिवारी, एआरटीओ कन्नौज