{"_id":"5912e4304f1c1bfc7e851863","slug":"akhilesh-yadav-comment-on-shivpal-yadav-secular-front","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'सेक्युलर मोर्चा' पर अखिलेश का ये बयान सुन शिवपाल भी रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सेक्युलर मोर्चा' पर अखिलेश का ये बयान सुन शिवपाल भी रह जाएंगे हैरान
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 11 May 2017 01:33 PM IST
विज्ञापन
सैफई में अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इटावा में बड़ी बयानबाजी कर सपा संग्राम को और हवा दे दी है। इतना तो तय माना जा रहा है कि अखिलेश का ये बयान जानकर खुद शिवपाल भी हैरान होने वाले हैं...
विज्ञापन
कानून व्यवस्था पर सपा को कठघरे मेंं खड़े करने वाले आज खुद क्या कर रहे हैं...
सैफई में अखिलेश यादव मीडिया से बातचीत करते हुए
बुधवार को सैफई पहुंचे अखिलेश ने शिवपाल यादव के सेक्युलर मोर्चे पर तंज कसते हुए कहा, हम सभी समाजवादी और हम सभी सेक्युलर है। भला इसमें कोई नई बात हो तो बताओं मुझे। हालांकि अखिलेश ने शिवपाल का नाम नहीं लिया लेकिन अपने इस बयान से उन्होंने एक बार फिर चाचा शिवपाल पर हमला बोला है।
सैफई में पीडब्लयूडी गेस्ट हाऊस में प्रेस के सामने उन्होंने कहा कानून व्यवस्था पर सपा को कठघरे मेंं खड़े करने वाले आज खुद ही कानून हाथ में ले रहे हैं। जबकि सपा सरकार ने प्रदेश को अस्पताल, एम्बुलेंस, फॉर लेन सड़कें, स्कूल, कॉलेज, पेंशन, बीमा योजाना, वृद्धा पेंशन, बिजली, पानी, रोजगार इत्यादि तो दे दिए हैं, फिर भाजपा अब क्या देने वाली है..?

25 मकान जल गए फिर भी मीडिया रही आंख मूंदे
अपने मामा की बेटी की शादी में पहुंचे अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
आगे जोड़ते हुए अखिलेश ने कहा हालांकि प्रदेश में यह नई-नई सरकार है जिसे काम करने का मौका जरूर मिलना चाहिए। इसलिए अभी कुछ कहने की जरूरत नहीं बनती।
सहारनपुर में 25 मकान जल गए इस मामले पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा इसकी खबर मीडिया में नहीं दिखाई जा रही है। अगर मै मुख्यमंत्री होता तो मेरी तस्वीर लगा कर कानून को अपाहिज लगड़ा कह कर ब्रेकिंग न्यूज चालू हो जाती। अब टीवी चैनल वाले कहां चले गए..? उन्हें वहां होना चाहिए ताकि समाज को हकीकत से रूबरू कराया जा सके।
अखिलेश का योगी सरकार पर तंज
सहारनपुर में शुक्रवार को जमकर मारपीट और आगजनी हुई
- फोटो : अमर उजाला
अखिलेश ने सहारनपुर कांड को लेकर योगी सरकार पर तंज कसते कहा अब प्रदेश की कानून व्यवस्था कहां गई। कई घर जला दिए गए। वहीं लायन सफारी पर कहा कि हमने सुना है यहां उद्घाटन होने जा रहा है। हम तो कहेंगे सपा 5 जानवर लाए थी। तो ये लोग भी अब बराबरी के लिए 5 जानवर लाकर दिखाएं। उन्होंने ये भी कहा कि ये भी सही है कि इसे जनता के लिए खोल दिया जाए। इसकी टिकट खरीद कर लोग इसे देखने आएंगे वो बी बेहतर होगा।
लेकिन जब एक पत्रकार ने पूछा गोरखपुर में विधायक के कथित अभद्र व्यवहार से महिला आईपीएस चारू निगम आहत हुई तो अखिलेश इस पर जवाब देने से बचते दिखे। वे बोले अब इस पर कोई सवाल हमसे न पूछे। बता दें पूर्व मुख्य मंत्री अखिलेश यादव बसरेहर के चौबिया थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा में अपने मामा महराज सिंह यादव की बेटी डोली की शादी में भी पहुंचे थे।