फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh yadav birthday today but mulayam singh upset

'अखिलेश का बर्थ डे आज लेकिन मुलायम तो हैं नाराज'

Sat, 01 Jul 2017 06:36 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 01 Jul 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav birthday today but mulayam singh upset
डेमो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को 44 साल हो जाएंगे। लेकिन अखिलेश के लिए दुखद बात ये है कि इस बार उनके पिता व सपा संरक्षक मुलायम सिंह (नेताजी) उनसे नाराज चल रहे हैं। यह बात खुद अखिलेश सबके सामने कुबूल चुके हैं। 
विज्ञापन

 

akhilesh yadav birthday today but mulayam singh upset
रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अखिलेश ने गुरुवार को सैफई में चाचा रामगोपाल के जन्मदिन पर कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) चाचा रामगोपाल से नाराज नहीं हैं बल्कि वे मुझसे नाराज हैं इसलिए वे आज यहां जन्मदिन के कार्यक्रम में नहीं आए। रामगोपाल यादव के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में मुलायम और सपा के विधायक शिवपाल यादव दोनों नहीं आए।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

akhilesh yadav birthday today but mulayam singh upset
रामगोपाल यादव, मुलायम सिंह, अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
अब जब कल अखिलेश का जन्मदिन है तो बाजार इन बातों को लेकर गर्म है कि अखिलेश के जन्मदिन पर असल पता चलेगा कि 'नेताजी' आखिर किस से खफा हैं। अगर, अखिलेश के जन्मदिन पर दोनों के बीच मुलाकात होती है तो माना जाएगा कि वे अखिलेश से नहीं बल्कि रामगोपाल से ही मुख्य तौर पर नाराज चल रहे हैं।    

 

विज्ञापन

akhilesh yadav birthday today but mulayam singh upset
डेमो
फिलहाल, इटावा में सुबह 10 बजे अखिलेश का जन्मदिन धूमधाम से मनाने के लिए तैयारी चल रही है। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव एवं महासचिव चंदन सिंह बघेल ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से जन्मदिन कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

केवल इतना ही नहीं अखिलेश के जन्मदिन पर पौधारोपण का विशेष आयोजन रखा गया है। इस दिन समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता प्रदेश भर में कम से कम 5 वृक्ष लगाकर अपने नेता का जम्नदिन मनाएगा। समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया है कि अखिलेश यादव का जन्मदिन पूरे प्रदेश में सादगी से मनाया जाएगा।

akhilesh yadav birthday today but mulayam singh upset
डेमो

अखिलेश यादव के जन्मदिन के आयोजन को लेकर नौजवानों में भारी उत्साह है। नौजवानों का मानना है कि अखिलेश उनके प्रेरणास्रोत हैं।वहीं समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्रीय कमेटी की ओर से अखिलेश यादव के जन्मदिन पर दोपहर 12.30 बजे लखनऊ के हजरतगंज चैराहा, दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर के बगल में भंडारा, 56 भोग प्रसाद, हवन और 44 किलों का केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन मनाया जाएगा। समाजवादी छात्रसभा और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की ओर से सपा पार्टी मुख्यालय,19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed