फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh-Shivpals big statement on Nitish Kumar, said  he has the ability to become PM, strengthen India allia

UP:  नीतीश कुमार पर अखिलेश-शिवपाल का बड़ा बयान, बोले- उनमें PM बनने की योग्यता, इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाएं

Sun, 28 Jan 2024 02:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 28 Jan 2024 02:24 PM IST
सार

Kannauj News: अखिलेश यादव और शिवपाल यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री के भाजपा संग जाने की चर्चा पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार भाजपा से दूरी बनाकर इंडिया गठबंधन को ही मजबूत करेंगे।

विज्ञापन
Akhilesh-Shivpals big statement on Nitish Kumar, said  he has the ability to become PM, strengthen India allia
शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में जारी सियासी हलचल के बीच सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कन्नौज में कहा है कि नीतीश कुमार को इंडिया गठबंधन के साथ ही रहना चाहिए। कहा कि वह कहीं नहीं जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में ही उनकी संभावनाएं हैं। उनमें प्रधानमंत्री बनने की भी योग्यता है। कांग्रेस को चाहिए कि वह बड़ा दिल दिखाते हुए उन्हें मनाए।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री को भी मनाकर गठबंधन के साथ रखने के लिए कांग्रेस को पहल करनी चाहिए। लोकसभा चुनाव का आगाज करने के लिए अखिलेश यादव शुक्रवार को कन्नौज पहुंचे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में तिर्वा तहसील के फकीरेपुरवा गांव से पीडीए पंचायत अभियान की शुरुआत करने के लिए आए अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश के बड़े नेता हैं।

विज्ञापन

वो काफी अनुभवी हैं। वह जो भी कदम उठाएंगे, सोच समझ कर ही उठाएंगे। भरोसा जताया कि वह गठबंधन से अलग नहीं होंगे। बाकायदा उम्मीद जताई कि नीतीश कुमार भाजपा से दूरी बनाकर इंडिया गठबंधन को ही मजबूत करेंगे। कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि इंडिया गठबंधन मजबूत हो।

इंडिया गठबंधन में रहकर नीतीश बन सकते हैं प्रधानमंत्री
इसलिए वह यह सब खेल कर रही है। पहले भी ऐसा हुआ है, जब क्षेत्रीय पार्टी के नेता को देश का प्रधानमंत्री बनने का मौका मिला है। नीतीश कुमार इस योग्य हैं। इंडिया गठबंधन में रहकर वह प्रधानमंत्री बन सकते हैं। भाजपा के साथ रहने पर कोई इस पद के लिए सोच भी नहीं सकता है।

विज्ञापन

सीट से ज्यादा जीत महत्वपूर्ण है
पश्चिम बंगाल में टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के अकेले ही चुनाव लड़ने के ऐलान पर कहा कि कांग्रेस को चाहिए कि बड़ी पार्टी होने के नाते बड़ा दिल दिखाए और उनसे बात करके उन्हें मनाए। उन्होंने जोर दिया कि इंडिया गठबंधन मजबूत है। कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा यह आपसी समझौता के आधार पर तय हो जाएगा। सीट से ज्यादा जीत महत्वपूर्ण है।

शिवपाल भी बोले- इंडिया गठबंधन को मजबूत बनाएं नीतीश कुमार
सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव ने भी भाजपा को शिकस्त देने के लिए इंडिया गठबंधन की मजबूती पर जोर दिया। सपा नेता बउअन तिवारी के यहां शनिवार को आयोजित पारिवारिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे शिवपाल यादव ने विपक्षी नेताओं से अपील की कि आपस के मनमुटाव को किनारे करके गठबंधन को मजबूत बनाएं। उन्होंने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से अलग होने की चर्चा पर कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। नीतीश कुमार वरिष्ठ और अनुभवी हैं। उनके साथ रहने से इंडिया गठबंधन को मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed