फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Akhilesh said BJP is against farmers

अखिलेश बोले- किसानों की आय दोगुनी का वादा, ले आए काला कानून, भाजपा कार्यकर्ताओं को दी जाती झूठ बोलने की ट्रेनिंग

Sat, 05 Dec 2020 06:46 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Dec 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh said BJP is against farmers
अखिलेश यादव
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन काला कानून ले आए। भाजपा किसानों को ये नहीं बता पा रही कि कि इन कानूनों से किसानों को क्या लाभ होगा।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस और बसपा से गठबंधन की बात को सिरे से खारिज कर छोटे दलों के साथ गठबंधन की बात कही। कन्नौज के कुसुमखोर में एक शादी में शामिल होकर वापस लखनऊ जा रहे अखिलेश यादव ने शनिवार शाम बिलग्राम के एक गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बात की।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि बिल पर सदन में चर्चा के दौरान सपा ने कहा था कि ये बिल किसानों का डेथ वारंट है। अब किसान ही इस बिल को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का दावा किया गया था, अगर इसमें सच्चाई है तो उनकी सूची सार्वजनिक की जानी चाहिए। प्रसपा पर कहा कि सपा सभी छोटे दलों को साथ लेकर चलेगी। विधानसभा चुनाव महंगाई, किसान और सपा सरकार में कराए गए विकास कार्यों के मुद्दे पर लड़ने की बात उन्होंने कही।


एमएलसी चुनावों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि बैलेट से चुनाव हुआ तो सपा झांसी और बनारस मेें जीती। भाजपा बेईमानी न कराती तो अन्य जगहों पर भी सपा प्रत्याशी जीतते। प्रेसवार्ता के दौरान एमएलसी राजपाल कश्यप, जिलाध्यक्ष जीतेंद्र वर्मा जीतू, जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व सांसद ऊषा वर्मा, सुभाष पाल, सईद अहमद, अफसर अली, कप्तान सिंह यादव, अजबू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed