{"_id":"5a06aabd4f1c1b60678ba761","slug":"akhilesh-s-tweet-attack-on-gst-council","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GST काउंसिल पर अखिलेश का 'ट्वीट अटैक', कही ये बड़ी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GST काउंसिल पर अखिलेश का 'ट्वीट अटैक', कही ये बड़ी बात
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 11 Nov 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जीएसटी की नई दरों को लेकर जीएसटी काउंसिल के फैसले पर ट्वीट करके वार किया। उन्होंने सीमेंट, फ्रिज, वाशिंग मशीन पर जीएसटी की दरें कम न करने पर आलोचना की है।
विज्ञापन
Trending Videos
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा
अखिलेश यादव
अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'फ़्रिज-वॉशिंग मशीन पर 28% GST बरक़रार रखना महिलाओं के ख़िलाफ़ है. इनसे महिलाओं को कितनी सुविधा होती है, ये सब घर-परिवारवाले जानते हैं. सीमेंट पर भी 28% टैक्स लगाना आम लोगों के घरों के सपने को तोड़ना है।'
फ़्रिज-वॉशिंग मशीन पर 28% GST बरक़रार रखना महिलाओं के ख़िलाफ़ है. इनसे महिलाओं को कितनी सुविधा होती है, ये सब घर-परिवारवाले जानते हैं. सीमेंट पर भी 28% टैक्स लगाना आम लोगों के घरों के सपने को तोड़ना है.
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 10, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन
विशेषज्ञों ने व्यक्त की राय
डेमो पिक
आपको बता दें जीएसटी परिषद की तरफ से शुक्रवार को उठाए गए कदमों से उपभोक्ता वस्तुओं की बिक्री बढ़ने में मदद मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों ने परिषद की तरफ से जीएसटी की दरों में कमी करने पर यह राय व्यक्त की।
ईवाई इंडिया ने कहा...
डेमो पिक
परिषद ने शुक्रवार को वाशिंग पाउडर, शेविंग और आफ्टर शेविंग उत्पाद, डियोडे्रंट, महिला सौंदर्य प्रसाधन के समान व चॉकलेट पर कर की दर को कम किया था। ईवाई इंडिया ने एक बयान में कहा, ‘इन संशोधनों से वस्तुओं के मूल्यों में कमी होगी और इनकी खपत बढ़ेगी।
रिटर्न भरने वाले व्यापारियों की चिंताओं में भी कमी होगी
अखिलेश यादव
इसके साथ ही उपभोक्ता वस्तुओं और खुदरा क्षेत्र में वृद्धि होगी।’ एक अन्य टैक्स कंसल्टेंसी फर्म ने कहा, ‘इस निर्णय से न सिर्फ जीएसटीएन पोर्टल पर दबाव कम होगा बल्कि कर पेशेवरों पर काम को बोझ भी कम होगा। इसके अतिरिक्त हर महीने तीन रिटर्न भरने वाले व्यापारियों की चिंताओं में भी कमी होगी।’