फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   akhilesh joint rally with rahul at kanpur

कानपुर की जनसभा में जमकर गरजे अखिलेश, कही ये बड़ी बातें...

Mon, 06 Feb 2017 12:19 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 06 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
akhilesh joint rally with rahul at kanpur
अखिलेश यादव के साथ राहुल गांधी (फाइल फोटो)

कानपुर की कांग्रेस-सपा की साझा रैली में अखिलेश यादव ने कहा कांग्रेस के हाथ से साइकिल की रफ्तार बढ़ी है। अखिलेश ने बीजेपी-बीएसपी पर गठबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि तीन-तीन बार मिलकर सरकार बनाने वाले जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।

विज्ञापन

 

अखिलेश ने अपने भाषण में कही ये बड़ी बातें...

:- कभी कंजूस दाेस्त से दाेस्ती न करना। बहुत नुकसान हाेगा।
 

:- यूपी की जनता काे यह भराेसा है कि समाजवादी पार्टी ने काम किया है। 
 

:- मैं नहीं जानता कि किसी ने मेट्राे मांगी थी, बिना मांगे मैंने कानपुर काे दो मेट्राे दी है। एक कानपुर जू में चलती है ताे दूसरा अब शहर भर में चलेगी।

विज्ञापन

 

:- जिन्हाेंने अच्छे दिन की बात कही वाे हमें लाइन में लगा गए। आपने खबर सुनी होगी लाइन में लगे लगे एक महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। उसका नाम खजांची रख दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

:- लाइन में लगकर लोग मरते रहे लेकिन भाजपा ने किसी की मदद नहीं की।
 

:- कम से कम अब ताे बता दाे काला धन कितना है। 
 

:- कानपुर वालाें से पूछ लिया हाेता कि दाे हजार का नाेट कैसे बनाएं ताे यहां के लाेग ही बता देते।
 

:- लाइन में लगे लाेग मर गए। भाजपा ने उनकी मदद बिल्कुल नहीं की। समाजवादी पार्टी ने उनके परिवारवालों को दाे-दो लाख रुपये दिए।

 

:-बनारस और लखनऊ में नदियों के किनारें घूमने के लिए रिवर फ्रंट बनाया। भाजपा ने कहा गंगा को साफ करेंगे। लेकिन मैं कहता हूं मैं गंगा के किनारे को लखनऊ और बनारस की तरह रिवर फ्रंट बनाकर दूंगा। 


 

:- महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में अरूणा ताेमर अाैर राजाराम पाल के विवाद काे हम अाैर राहुल गांधी मिलकर सुलझा लेंगे। 

:-  हमने प्रदेश को एम्बुलेंस दी जिस आपको भरोसा है,  डायल 100 सेवा दी इस पर भी आप पूरा भरोसा कर सकते हैं। पुलिस को फोन मिलाकर देखिए तत्काल कार्रवाई होगी। 

:- नौजवानों एक बार और साइकिल चले

:- विपक्षियों के खिलाफ बोलते हुए कहा- ये सपना दिखाती है। वादे पूरे नहीं होते। बहकना मत ये बहुत कोशिश करेंगे। 

:- सपा सरकार ने प्रदेश की जनता को सूपर स्पेशलिटी अस्पताल दिए। अब पेंशन, बच्चों को दूध और घी और शहरों को बुनियादी समस्या दूर करके देंगे। पीने के पानी का इंतजाम करेंगे। 

:-  कानपुर शहर में ट्रैफिक की समस्या को दूर करेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed