नोटबंदी पर अखिलेश ने किया प्रहार तो उनके अपनों ने ही किया समर्थन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी का जश्न नहीं पर ख़ज़ांची का जन्मदिन ज़रूर मनायें- अखिलेश यादव
नोटबंदी की लाइन में जन्मे ‘ख़ज़ांची’ की माँ नहीं जानतीं कालाधन क्या होता है. हम नोटबंदी का जश्न नहीं पर ख़ज़ांची का जन्मदिन ज़रूर मनायेंगे. pic.twitter.com/cXH667Tzwi
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 8, 2017
पंजाब नेशनल बैंक में पिछले साल नोट बदलने के लिए कतार में खड़ी सरदार पुरवा गांव निवासी नि:शक्त सर्वेशा ने एक बच्चे को जन्म दिया था। इस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने उसकी परवरिश के लिए दो लाख रुपये की सहायता दी थी। बाद में उसका नाम खजांची रखा गया था।
खजांची और उसकी मां से मुलाकात करने की बात कही
अपर्णा ने दिया नोटबंदी के संबंध में बयान
we still need to find accurate results for this move.it wins or fails is too less a time to assess.. #DeMoWins
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) November 7, 2017
अखिलेश यादव के छोटे भाई की पत्नी अपर्णा यादव ने नोटबंदी का समर्थन किया है। उन्होंने DeMoWins ट्वीट करके इसका समर्थन किया है। उन्होंने लिखा कि हमे अभी भी नोटबंदी के फैसले से आए परिणाम का आंकलन करने की जरूरत है, यह सफल रहा या विफल यह आने वाले समय में पता चलेगा।