{"_id":"59061e574f1c1b36514415c5","slug":"akhilesh-big-comment-on-evm-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश बोले- 'EVM में क्या खराबी होती है अब चुनाव आयोग ही क्लियर करे' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश बोले- 'EVM में क्या खराबी होती है अब चुनाव आयोग ही क्लियर करे'
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 01 May 2017 12:04 AM IST
सार
-अधिकारी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न करें तो वीडियो बनाकर मेरे पास भेजें
-बिजली मीटर लगने के मामले में एक इंजीनियर ने भाजपा के पूर्व विधायक के कहने षड्यंत्र रचा
-तीन तलाक मुद्दे पर बोले, अपना-अपना अपना धर्म है, इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए
विज्ञापन
अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने चुनाव आयोग को भी कटघरे में खड़ा कर सवाल किया कि ईवीएम में क्या खराबी होती है और क्या खराबी सही की जाती है इसका जवाब देश की जनता को दें। कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। जब भी कोई अधिकारी उत्पीड़न करे तुरंत उसका वीडियो बनाएं और मुझे भेजे हम कार्रवाई कराएंगे।
रविवार को सैफई में लोक निर्माण अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने ईवीएम के संबंध में कहा कि मशीनों का खेल मध्यप्रदेश में पूरी तरह खुल गया। महाराष्ट्र में एक प्रत्याशी धरने पर बैठ गया। खुद उसका और उसकी पत्नी तक वोट नहीं निकला। उन्होंने कहा कि जब मशीन खराब हो सकती है और बाद में ठीक हो सकती है तो गड़बड़ी भी की जा सकती है।
बताया कि जो भी बडे़ देश है वहां भी ईवीएम से चुनाव नहीं होता है। कानपुर में शहीद आयुष के घर के मामले पर बोले कि यह मामला आरएसएस के लोगों ने उछाला है। भाजपा के लोग षड्यंत्र करने में माहिर है। इन्होंने नेता जी को भी नही छोड़ा। नेता जी के इटावा आवास पर बिजली मीटर लगने के मामले में एक इंजीनियर ने भाजपा के पूर्व विधायक के कहने पर नेता जी को बदनाम करने का षड्यंत्र रचा। अखिलेश ने चेतावनी दी कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किसी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अभी भाजपा सरकार ने कुछ नही नही किया है जो कर रहे है सब सपा सरकार की देन है। सुनने में आया है कि एक्सप्रेस वे की जांच हो रही है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि क्या जांच हो रही है। भाजपा सरकार ने 1 लाख रुपये तक किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी अब ये लोग कह रहे है कि 51 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ करेंगे। प्रति किसान कितना कर्ज माफ होगा इसका हिसाब जनता करें।
तीन तलाक मुद्दे पर अखिलेश ने कहा कि अपना-अपना अपना धर्म है। इसमें किसी को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।
मैं प्रदेश सरकार से जानना चाहता हूं कि दहेज की खातिर तमाम हिंदू लड़कियों को घर से निकाल दिया गया उनके लिए सरकार क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि धोखेबाजों का बोलबाला है। इनसे बचकर रहना है। ये बुलेट ट्रेन और 15 लाख का सपना दिखाकर सत्ता हासिल करते है। उन्होंने कहा कि आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दुनियां की सबसे अच्छी सड़क है। कुछ नए लड़के इस पर 100 से अधिक स्पीड से गाड़ी चला रहे है। उन्होंने कहा कि परिवार के बारे में सोचो और गाड़ी 100 की स्पीड से ज्यादा न चलाओ।
सहारनपुर एसएसपी लव कुमार के आवास पर हमले के बारे में अखिलेश यादव ने कहा कि ऐसा सपा सरकार में कभी नही हुआ। अगर एसएसपी अपने आवास पर होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सरकार रोज बयान दे रही है कि अपराधी यूपी छोड़ जाएं लेकिन अभी तक जितनी भी घटना हुई है उन घटनाओं को भाजपाइयों और आरएसएस के लोगों ने अंजाम दिया है। कहा कि प्रदेश की जनता में भ्रम की स्थिति है कि प्रदेश से बाहर जाने को किसे बोला जा रहा है और गुंडा माफिया कौन है।