फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajay Kumar Lallu said Congress will form Vijay Sena

अजय कुमार लल्लू बोले- कांग्रेस बनाएगी विजय सेना, विधानसभा चुनाव से पहले लगेंगे 700 ट्रेनिंग कैंप

Sun, 29 Aug 2021 07:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Aug 2021 07:27 PM IST
सार

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने विस चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए कई खास टिप्स बताए। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हवाले से कुछ राज्यों में चल रहीं जनहित की योजनाओं का जिक्र किया।

विज्ञापन
Ajay Kumar Lallu said Congress will form Vijay Sena
अजय कुमार लल्लू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में एक दिवसीय प्रशिक्षण में शिरकत करने आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास, गाथा और गौरव बेमिसाल है। भाजपा और आरएसएस सोशल मीडिया आदि के जरिए कांग्रेस और उसके नेताओं के बारे में फेंक खबरें और तस्वीरें डाल कर गलत प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इनका भरपूर जवाब देना है। रविवार को छावनी स्थित होटल में आयोजित प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस प्रदेश में दो लाख कार्यकर्ताओं की विजय सेना तैयार करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए पूरे प्रदेश में 7 सौ ट्रेनिंग कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण से ही पराक्रम का नारा देते हुए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए जा रहे कि भाजपा और संघ द्वारा कांग्रेस को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया सहित अपनाए जा रहे अन्य हथकंडों से कै से निपटें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने विस चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने के लिए कई खास टिप्स बताए। प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के हवाले से कुछ राज्यों में चल रहीं जनहित की योजनाओं का जिक्र किया। ट्रेनर पंकज मिश्र, अहमद खां, दानिश आजम वारसी, विजय राय, अजीत आर्या ने भी टिप्स दिए।

प्रदेश महासचिव/चित्रकूटधाम मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह, प्रदेश सचिव अभिमन्यु सिंह, अखिलेश शुक्ल, जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न दुबे लालू, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, अनूप पटेल, मुमताज अली, साकेत बिहारी मिश्रा, मोहम्मद इदरीस, राजेश दुबे, शनि पटेल, द्वारिकेश सिंह यादव, सूरज बाजपेयी, रामहित निषाद, कुतैबा जमां, शिवबली सिंह, संतोष द्विवेदी, युवा अध्यक्ष विनय सिंह सानू, महासचिव केशव पाल, सीमा खान, संपत पाल, बराती लाल पांडेय, अल्ला रक्खू, अशरफ उल्ला, जिलानी दुर्रानी, अशोक चौहान, कैलाश बाजपेयी आदि शामिल रहे। अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।

अब बुंदेलखंड में रेत की लूट 
प्रशिक्षण में आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मीडिया से अनौपचारिक वार्ता में कहा कि बुंदेलखंड कभी सोने की धरती कहलाती थी। आज यहां सिर्फ रेत (बालू) की लूट है। किसान आत्महत्याएं कर रहे और महंगाई चरम पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। विस चुनाव में कांग्रेस इन्हीं मुद्दों पर भाजपा को घेरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed