फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajay from kanpur gets Youtube Silver Creator Award

इन्हें मिला यूट्यूब का सिल्वर शिल्ड, प्रोफेशन ऐसा कि दांतों तले दबा लेंगे उंगलियां

Thu, 04 Jul 2019 05:33 PM IST
शिखा पांडेय प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर
प्रदीप अवस्थी, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 04 Jul 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Ajay from kanpur gets Youtube Silver Creator Award
अजय सविता - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के अशोक नगर निवासी अजय सविता को दुनिया की दिग्गज वीडियो होस्टिंग वेबसाइट यूट्यूब ने सिल्वर शिल्ड से सम्मानित किया है। अजय बाइक मैकेनिक हैं और यूट्यूब पर इनके चैनल के सवा लाख सब्सक्राइबर हैं।
विज्ञापन


समूचे उत्तर प्रदेश में अजय अकेले ऐसे बाइक मैकेनिक हैं, जिनके मैकेनिकल टिप्स वाले वीडियो इतनी बड़ी संख्या में फॉलो किए जाते हैं। अजय सविता की 80 फीट रोड पर वंडर मैकेनिक नाम से आटोमोबाइल वर्कशॉप है।
विज्ञापन

रोजी रोटी की चिंता में 15 वर्ष की उम्र में बाइक मरम्मत की दुकान में काम करना शुरू कर दिया था। वर्ष 2010 में इन्होंने आंख पर पट्टी बांधकर 25 मिनट में बाइक का खुला इंजन सेट करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

ठीक एक साल बाद आंख पर पट्टी बांधकर पूरी खुली बाइक को फिर से सेट करने का कारनामा दिखाया। कुछ नया करने की चाह यहीं नहीं रुकी। भाई और साथियों की मदद से वर्ष 2017 में ‘वंडर मैकेनिक अजय कुमार’ नाम से यूट्यूब पर चैनल शुरू किया। इनके हर वीडियो में बाइक मरम्मत के टिप्स दिए जाते हैं।

ये वीडियो इतने काम के साबित हुए कि हजारों लोगों और बाइक मैकेनिकों ने इसे फॉलो करना शुरू कर दिया। अप्रैल 2019 में इन्होंने एक लाख सब्सक्राइबर पूरे किए। इस पर यूट्यूब ने इन्हें सिल्वर क्रिएटर अवार्ड दिया। सीईओ सुसैन वोजस्किी का प्रशस्ति पत्र भी प्राप्त हुआ।

अब तक एक लाख रुपए कमा चुके
अजय ने बाइक मरम्मत के टिप्स देते वीडियो के जरिये कमाई का तरीका भी निकाला है। लाखों की संख्या में वीडियो देखे जाने की वजह से यूट्यूब की ओर से इन्हें हर महीने 10 हजार रुपये का भुगतान भी किया जाता है। अजय यूट्यूब से अब तक करीब एक लाख रुपए की कमाई कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed