फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ajay from Kanpur dehat became the brand ambassador of Headers Field University in England

इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी के ब्रांड एंबेसडर बने कानपुर देहात के अजय

Sat, 14 Mar 2020 12:26 PM IST
शिखा पांडेय विवेक सिकरवार, अमर उजाला, कानपुर देहात
विवेक सिकरवार, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 14 Mar 2020 12:26 PM IST
विज्ञापन
Ajay from Kanpur dehat became the brand ambassador of Headers Field University in England
मैकेनिकल इंजीनियर अजय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात में डेरापुर के परौंख गांव के अजय प्रताप सिंह को इंग्लैंड की हैडर्स फील्ड यूनिवर्सिटी ने बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सम्मानित किया। साथ ही यूनिवर्सिटी का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। यूनिवर्सिटी अजय की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठा रही है।
विज्ञापन


सम्मान मिलने के बाद परिवार और गांव के लोगों में खुशी है। परौंख गांव के मूल निवासी अजय प्रताप सिंह ने प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा कानपुर नगर के सेंट थामस स्कूल में पूरी की। 2015 में वह गाजियाबाद चले गए। वहां पर एक कॉलेज से बीटेक करने लगे।
विज्ञापन

इसी दौरान इंग्लैंड की हैडर्स फील्ड यूनिवर्सिटी के अधिकारी कॉलेज पहुंचे। वहां अधिकारियों की मुलाकात अजय से हुई। बातचीत के दौरान यूनिवर्सिटी के अधिकारी अजय से काफी प्रभावित हुए और इंग्लैंड आने की बात कही। 2017 में अजय इंग्लैंड चले गए। 

अजय बताते हैं कि वहां एक साल की पढ़ाई का खर्च करीब एक करोड़ रुपये आता है। पढ़ाई का पूरा खर्च यूनिवर्सिटी उठाती है। अभी हाल में यूनिवर्सिटी ने अजय को बेस्ट स्टूडेंट ऑफ द ईयर से नवाजा है। साथ ही यूनिवर्सिटी का ब्रांड एंबेसडर बना दिया।
विज्ञापन

भाई पवन प्रताप सिंह कहते हैं कि अजय शुरू से ही कुछ अलग करना चाहता था। अजय को सम्मान मिलने से परिवार व गांव वालों को गर्व हो रहा है। अजय का यूनिवर्सिटी के प्रॉस्पेक्टर्स में साक्षात्कार भी प्रकाशित हुआ है। इसे कोई भी ऑनलाइन देख सकता है।

यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अमेरिका की एक्सेल मैन्युफैक्चरर कंपनी ने अजय को बतौर असिस्टेंट प्रोसेज इंजीनियर नौकरी दी है। अजय को पार्ट टाइम जॉब के लिए कंपनी सालाना 16 लाख रुपये दे रही है। इसके साथ अजय अफ्रीका में बेहतर सिंचाई के लिए भी रिसर्च कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed