फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aishwarya only female zebra in zoo is no more, she could not get up again after suddenly falling in enclosure

दुखद: नहीं रही चिड़ियाघर की इकलौती मादा जेब्रा ऐश्वर्या, अचानक बाड़े में गिरने के बाद फिर नहीं उठी

Thu, 18 Jul 2024 12:07 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 18 Jul 2024 12:07 PM IST
सार

Kanpur News: वर्ष 2015 में लखनऊ चिड़ियाघर से मादा जेब्रा ऐश्वर्या को कानपुर लाया गया था। इसके बदले में यहां से नर जेब्रा भेजा गया था। तब से ऐश्वर्या बाड़े में अकेली ही रह रही थी। वर्ष 2022 में ऐश्वर्या को एक नया साथी मिलने की उम्मीद थी।

विज्ञापन
Aishwarya only female zebra in zoo is no more, she could not get up again after suddenly falling in enclosure
मादा जेब्रा ऐश्वर्या - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में नौ सालों से कानपुर चिड़ियाघर की शोभा बढ़ा रही इकलौती मादा जेब्रा ऐश्वर्या की मंगलवार को अचानक मौत हो गई। वह सुबह अपने बाड़े में अचानक गिर गई थी। ऐश्वर्या की मौत से चिड़ियाघर के कीपर से लेकर अधिकारी तक काफी मायूस हो गए। बुधवार को डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कराया। ऐश्वर्या की मौत से अब चिड़ियाघर में आने वाले दर्शकों को जेब्रा के दीदार नहीं हो सकेंगे।

विज्ञापन

कानपुर प्राणी उद्यान के रेंजर नावेद इकराम ने बताया कि ऐश्वर्या अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव में जी रही थी। जेब्रा की अधिकतम उम्र 25 वर्ष होती है, वहीं ऐश्वर्या करीब 22 वर्ष की हो चुकी थी। मंगलवार की सुबह अचानक वह अपने बाड़े में टहलते समय गश खाकर झाड़ियों में गिर गई थी। इसकी जानकारी कीपर ने डाक्टरों को दी। डॉक्टरों की टीम ने चार घंटे उसका उपचार किया पर ऐश्वर्या को नहीं बचा सके। उसने दोपहर दो बजे दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

2022 में साथी मिलने की जगी थी उम्मीद
वर्ष 2015 में लखनऊ चिड़ियाघर से मादा जेब्रा ऐश्वर्या को कानपुर लाया गया था। इसके बदले में यहां से नर जेब्रा भेजा गया था। तब से ऐश्वर्या बाड़े में अकेली ही रह रही थी। वर्ष 2022 में ऐश्वर्या को एक नया साथी मिलने की उम्मीद थी। इसके लिए इजराइल से जेब्रा के जोड़े लखनऊ चिड़ियाघर लाए गए थे। इसमें से नर जेब्रा को कानपुर चिड़ियाघर आना था। लखनऊ चिड़ियाघर में ट्रक से उतारने के दौरान नर जेब्रा के सिर में चोट लग गई थी, जिस कारण करीब एक सप्ताह बाद उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद से कानपुर चिड़ियाघर में नर जेब्रा के आने की उम्मीद भी खत्म हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed