{"_id":"5beeb972bdec22695e0fffb1","slug":"airport-manager-and-his-wife-died-in-road-accident-in-farrukhabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसाः 20 फुट गहरे तालाब में गिरी कार, एयरपोर्ट के मैनेजर और पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसाः 20 फुट गहरे तालाब में गिरी कार, एयरपोर्ट के मैनेजर और पत्नी की मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
कार का अगला टायर फटने से हादसा हुआ
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में शमसाबाद क्षेत्र के उलियापुर गांव के पास 20 फुट गहरे तालाब में कार गिरने से अमौसी एयरपोर्ट (लखनऊ) के मैनेजर व उनकी पत्नी की मौत हो गई। दोनों लखनऊ से कायमगंज स्थित अपने घर लौट रहे थे। कार का अगला टायर फटने से हादसा हुआ। हादसे के बाद फर्रखाबाद-कायमगंज मार्ग पर जाम लग गया। क्रेन से कार बाहर निकाली गई।
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ममापुर गांव निवासी अशोक गंगवार (59) लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट में मैनेजर थे। वह परिवार के साथ लखनऊ में ही रहते थे। शुक्रवार दोपहर अशोक कार से पत्नी रीना देवी (55) के साथ अपने गांव आ रहे थे। शमसाबाद के उलियापुर गांव के पास उनकी कार का अगला टायर फट गया। इससे कार बेकाबू होकर सड़क किनारे 20 फुट गहरे तालाब में गिर गई। कार समेत पति-पत्नी पानी में डूब गए। यह देखकर ग्रामीण तालाब में कूद गए।
ग्रामीणों ने कार में फंसे दंपति को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। दंपति को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉ. राजकिशोर ने अशोक गंगवार को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर अशोक के शहर की आवास विकास कालोनी निवासी साले आशुतोष अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने रीना देवी को आवास विकास तिराहा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां कुछ देर बाद उनकी भी मौत हो गई। एसपी के निर्देश पर सीओ कायमगंज अखिलेश राय अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

40 मिनट तक लगा रहा जाम...
करीब 40 मिनट की मशक्कत के बाद कार को तालाब से निकाला जा सका। क्रेन सड़क पर खड़ी होने से फर्रुखाबाद-कायमगंज मार्ग पर जाम लग गया। बाद में धीरे-धीरे यातायात सामान्य हुआ।
अशोक गंगवार का एक बेटा आदित्य उर्फ तनू दिल्ली एयरपोर्ट में नौकरी करता है। उनकी बेटी श्वेता रुड़की (देहरादून) में इलाहाबाद बैंक में काम करती है। अशोक के साले ने बताया कि बच्चे नौकरी करते हैं। उनको घटना की सूचना दे दी गई है।