{"_id":"5bfbe79bbdec224169396f41","slug":"air-tank-blast-and-child-died-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर गेम खेल रहा था मासूम, तेज धमाके के साथ फटा एयर टैंक, शरीर का ऊपरी हिस्सा उड़ा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल पर गेम खेल रहा था मासूम, तेज धमाके के साथ फटा एयर टैंक, शरीर का ऊपरी हिस्सा उड़ा, मौत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 06:01 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के फतेहपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र में बिंदकी बस स्टॉप के पास पंक्चर की दुकान में एयर टैंक तेज धमाके के साथ फट गया। इसमें दुकानदार के सात वर्षीय भांजे की मौत हो गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि उसके धड़ का ऊपरी अलग हो गया। मांस के लोथड़े दूर तक फैल गए। पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।
शहर के तुराबअली का पुरवा निवासी नफीस का बेटा अजमल (7) अपनी फूफी से यहां हसवा में रहकर मदरसे में कक्षा दो में पढ़ता था। अजमल पड़ोस में रहने वाले मामा तारिक के साथ रविवार को घर आया था। मामा तारिक की बिंदकी बस स्टॉप के पास पंक्चर की दुकान है। सोमवार की सुबह तारिक और अजमल साथ दुकान आए थे। करीब साढ़े नौ बजे तारिक एयर टैंक में हवा भरने लगा।

लोग समझ ही नहीं पाए क्या हो गया...
टैंक में लगा मीटर खराब होने के कारण क्षमता से अधिक हवा भर गई। इस दौरान अजमल टैंक के पास बैठा था। मोबाइल पर गेम खेल रहा था। तभी जोरदार धमाके से टैंक फट गया। धमाके से आसपास हड़कंप मच गया। लोग समझ ही नहीं पाए क्या हो गया। टैंक फटने से अजमल के धड़ का ऊपरी हिस्सा क्षत-विक्षत हो गया था।
सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस पहुंची। शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने तारिक को हिरासत में लिया है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह का कहना है कि परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। दुकान और मामले की छानबीन कराई जा रही है।