फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Air Force showed bravery: Sukhoi-230 and cargo plane AN-32 landed on the airstrip on the expressway

वायु सेना ने दिखाया पराक्रम: एक्सप्रेस-वे पर हवाई पट्टी पर उतारे सुखोई-230 और मालवाहक जहाज एएन-32

Sun, 07 Apr 2024 08:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2024 08:32 PM IST
सार

Unnao News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर कबीपुर गांव के सामने हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतारे गए। वायु सेना ने मिशन गगन शक्ति के तहत रविवार को अपना दो दिवसीय अभ्यास पूरा किया।

विज्ञापन
Air Force showed bravery: Sukhoi-230 and cargo plane AN-32 landed on the airstrip on the expressway
वायु सेना ने दिखाया पराक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वायुसेना ने गगन शक्ति अभ्यास के तहत लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर रविवार को बांगरमऊ के कबीपुर गांव के सामने हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतारे। सेना के साहस और शौर्य ने लोगों को रोमांचित किया। 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी पर चार घंटे चले अभ्यास में छह सुखोई, दो मिराज और एक एएन-32 शामिल रहे। इनमें से दो सुखोई और एक एएन-32 बांगरमऊ की धरती पर उतरे।
विज्ञापन


लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर पर वायु सेना ने मिशन गगन शक्ति के तहत रविवार को अपना दो दिवसीय अभ्यास पूरा किया। हवा से बातें करने वाले और विमान उन्नाव की धरती पर उतरे पर उतरे तो उनकी गर्जना जैसी तेज आवाज और सभी को रोमांच से सराबोर कर दिया। दोपहर को शुरू हुए अभ्यास में सबसे पहले दोपहर 12 बजे सारंग हेलीकॉप्टर से वायु सेना के कमांडिंग एंड चीफ पहुंचे। इसके साथ ही अभ्यास का शुरुआत हुई।
विज्ञापन


दोपहर 1: 45 बजे दो सुखोई विमान हवाई पट्टी के ऊपर से चक्कर लगाते हुए निकल गए। 1:53 बजे आगे पीछे दो सुखोई विमान आए। पहला सुखोई 1:53 बजे हवाई पट्टी पर उतरा औ और 1.54 बजे बारी बारी हवाई पट्टी पर उतरे। हवाई पट्टी की सतह को छूने के बाद कुछ दूर दौड़े सुखोई के पायलट ने जैसे ही पैराशूट खोल कर पैरा ब्रेक लगाकर 24 सेकेंड में हवाई पट्टी के दूसरे छोर पर रुक गया। इसके बाद 1:54 बजे उतरे सुखोई ने भी ऐसा ही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर दो बजे दो सुखोई हवाई पट्टी की सतह को छूते हुए (टच डाउन) करते हुए निकले। इसके 2:7 बजे दो मिराज हवाई पट्टी के ऊपर से आसमान में 90 डिग्री पर घूमकर हवा में करतब दिखाते हुए लखनऊ एयरबेस की तरफ चले गए। 2:14 बजे दो और सुखोई पट्टी के ऊपर से निकले। हवाई पट्टी पर खड़े दोनों सुखोई विमानों ने एक के बाद एक 3:24 और 3:26 बजे हवाई पट्टी पर दौड़ना शुरू किया और उड़ान भरी और 25 सेकेंड में ही सतह को छोड़ आसमान में पहुंच गए।

 

शाम 3:44 बजे एक सारंग हेलीकॉप्टर फिर हवाई पट्टी पर बने वायु सेना के अस्थायी कंट्रोल रूम के सामने उतरा और सेना के अधिकारियों को लेकर लौट गया। 3.50 बजे माल वाहक जहाज एएन-32 हवा में एक चक्कर लगाने के बाद हवाई पट्टी पर उतरा। विशाल को एक्स्सप्रेसवे पर खड़ा देख लोग हैरत भरी नजरों से निहारते रहे। कुछ सैन्य सामान लादने के बाद यह जहाज 4:30 बजे रनवे पर दौड़ा और 18 सेकेंड में ही सतह से उठकर उड़ान भरते हुए निकल गया।

 

अभ्यास के दौरान हवाई पट्टी पर पहुंचा कुत्ता, मची खलबली
वायुसेना के अभ्यास के दौरान 2:57 बजे अचानक एक काले रंग का कुत्ता हवाई पट्टी पर आ गया। वायु सेना की पेट्रोलिंग टीम ने जीप से पीछा किया लेकिन वह हवाई पट्टी पर ही भागता रहा। बाद में सुरक्षा में लगे जवानों और पुलिस कर्मियों ने उसकी घेराबंद कर हवाई पट्टी से बाहर करने में सफल हुए। गनीमत रही की जिस समय कुत्ता हवाई पट्टी पर पहुंचा कोई जहाज लैंडिंग या उड़ान नहीं भर रहा था। घटना तब हुई जब सुखोई विमान हवाई पट्टी से टेक ऑफ कर चुके थे और एएन-32 उस समय आया नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed