फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Air Force Rehearsal on Expressway

एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना का रिहर्सल, सुपर सोनिक और मालवाहक विमानों ने भरी उड़ान

Wed, 18 Oct 2017 03:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 18 Oct 2017 03:43 PM IST
विज्ञापन
Air Force Rehearsal on Expressway
हवाई पट्टी के ऊपर आसमान से निकलते सुपर सोनिक विमान - फोटो : अमर उजाला
आगरा एक्सप्रेस-वे पर कबीरपुर खंभौली स्थित हवाई पट्टी पर वायुसेना के अभ्यास की तैयारियों को मंगलवार को अंतिम रूप दिया गया। वायुसेना ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। ग्रुप कैप्टन ने सभी की अलग-अलग ड्यूटी लगाई।
विज्ञापन



आगरा एक्सप्रेस-वे पर सुपर सोनिक लड़ाकू और मालवाहक बीस जहाजों ने काफी ऊंचाई से उड़ान भरी। सुबह दस बजे शुरू हुआ रिहर्सल दोपहर एक बजे पूरा हुआ। डीएम और एसपी ने वायुसेना व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया।
विज्ञापन


24 अक्टूबर को वायुसेना लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर ग्राम कबीरपुर खंभौली के सामने तीन किमी लंबी हवाई पट्टी पर बड़ा अभ्यास करेगी। इस कार्यक्रम में देश की रक्षामंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री, सेना के 200 से अधिक अधिकारियों के अलावा देश और प्रदेश की कई बड़ी हस्तियों के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन






 

Air Force Rehearsal on Expressway
सुपर सोनिक विमान - फोटो : अमर उजाला
अभ्यास की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को वायुसेना ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। सुबह 10 बजे शुरू हुए रिहर्सल में सुखोई, मिराज जगुआर सहित अन्य सुपर सोनिक विमान और मालवाहक विमान कार्गोकिंग सहित बीस वायुयानों ने आसमान में रिहर्सल किया। लखनऊ स्थित वायुसेना स्टेशन के कमांडर जे स्वारेस की अगुवाई में तीन घंटे का रिहर्सल हुआ।

ग्रुप कमांडर ने ग्राउंड स्टाफ को उनकी तैनाती के स्थल के साथ ही अन्य जिम्मेदारी सौंपीं। डीएम अदिति सिंह, एसपी नेहा पांडेय और अपर पुलिस अधीक्षक एपी सिंह ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर 24 अक्टूबर को होने वाले अभ्यास के दौरान सुरक्षा, बैरीकेडिंग और प्रबंधन व्यवस्था पर बिंदुवार चर्चा कर रूपरेखा तैयार की।

चार दिन बंद रहेगा एक्सप्रेस-वे
अभ्यास और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वायुसेना के अधिकारियों ने लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे चार दिन बंद रखने की बात कही है। हालांकि एसपी नेहा पांडेय ने दीपावली और भाई दूज तक इस एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की संख्या और आवागमन और बढ़ने की संभावना के चलते उच्चाधिकारियों से मंजूरी लेने के बाद ही एक्सप्रेस-वे को आम लोगों के लिए पूरी तरह बंद करने की बात कही।

हवाई पट्टी की हो पुख्ता सुरक्षा: डीएम
डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 22 अक्टूबर से ही एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी को दोनों ओर से बैरीकेटिंग लगाकर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने हवाई पट्टी के दोनों ओर तीन दिन पहले से ही पानी का छिड़काव करने के निर्देश दिए। एसपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed