{"_id":"6a4c1bb5496310118b00d1ff","slug":"ai-manthan-to-be-held-at-csjmu-on-september-12-and-13-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1579083-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: सीएसजेएमयू में 12 और 13 सितंबर को होगा एआई मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: सीएसजेएमयू में 12 और 13 सितंबर को होगा एआई मंथन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 12 और 13 सितंबर को एआई मंथन होगा। इसमें प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, तकनीकी विश्वविद्यालय और चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति, रजिस्ट्रार, परीक्षा नियंत्रक, वित्त अधिकारी समेत एआई के नोडल अधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में देश के प्रमुख एआई विशेषज्ञ परिचर्चा करेंगे। अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।
एआई मंथन का पहला चरण लखनऊ स्थित एकेटीयू में संपन्न हुआ था। एआई मंथन में देशभर से एआई विशेषज्ञों के साथ बड़ी-बड़ी इंडस्ट्री के मालिक, सीईओ, सीओओ समेत प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इसमें एआई से जुड़े नवाचार पर विचार विमर्श होगा। इस दौरान रणनीति बनेगी की विश्वविद्यालयों में एआई का उपयोग शिक्षा, प्रवेश, वित्त, पाठ्यक्रम, कार्यालय कार्यों में कैसे बढ़ाया जाए। एआई मंथन में विभिन्न पैनल्स में विशेषज्ञ, उद्यमी, शिक्षाविद, वैज्ञानिक मंथन करेंगे, जिसकी एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट को प्रदेश व केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी।