Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   AI has changed the dynamics of campus placements

Kanpur News: एआई ने बदला कैंपस प्लेसमेंट का गणित

Wed, 25 Nov 2026 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
AI has changed the dynamics of campus placements
कानपुर। तकनीकी संस्थानों में दिसंबर से शुरू होने वाले कैंपस प्लेसमेंट में इस बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की समझ रखने वाले विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलेगी। कंपनियों ने भर्ती की रणनीति में बदलाव करते हुए एआई, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और क्लाउड कंप्यूटिंग जैसी नई तकनीकों में दक्ष युवाओं पर फोकस किया है। इसका असर संस्थानों की पढ़ाई पर भी दिखने लगा है। कुछ संस्थानों ने अब सभी ब्रांच के पाठ्यक्रमों में एआई को शामिल करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


अब कंपनियां पारंपरिक कोडिंग काे तवज्जो कम दे रही हैं। उसकी जगह प्रॉब्लम सॉल्विंग अप्रोच यानी समस्या का समाधान खोजने की क्षमता को प्राथमिकता दी जा रही है। इस बदलाव का असर इंजीनियरिंग की सबसे लोकप्रिय ब्रांच कंप्यूटर साइंस (सीएस) के प्रति विद्यार्थियों के रुझान पर भी पड़ सकता है। यूपीटीटीआई, एआईटीडी, एचबीटीयू सहित अन्य संस्थानों में आने वाली कंपनियों ने अपनी जरूरतों के अनुरूप कौशल को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है। अब 30 से 35 फीसदी कंपनियां एआई स्किल को प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन

एचबीटीयू के प्लेसमेंट इंचार्ज प्रो. नवीन कुमार ने बताया कि पहले कंपनियां प्लेसमेंट के दौरान विद्यार्थियों की डिग्री, कोडिंग और कम्युनिकेशन स्किल देखती थीं। अब प्लेसमेंट के लिए आने वाली 30 से 35 फीसदी कंपनियां एआई स्किल की मांग कर रही हैं। इसे देखते हुए पाठ्यक्रम में बदलाव शुरू कर दिया गया है। सभी ब्रांच में एआई को शामिल करने की तैयारी है। कुछ ब्रांच में इसे लागू भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआईटीडी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. मनीष राजपूत ने कहा कि एआई के कारण कंपनियों की जरूरतें बदल रही हैं। पहले जिन कामों के लिए बड़ी संख्या में फ्रेशर इंजीनियरों की जरूरत होती थी उनमें से कुछ अब एआई टूल की मदद से कम समय में पूरे हो रहे हैं। इसका असर इंटर्नशिप और प्री-प्लेसमेंट ऑफर पर भी पड़ रहा है। कंपनियां इंटर्नशिप को केवल प्रशिक्षण तक सीमित रखने के बजाय संभावित कर्मचारियों की पहचान के माध्यम के रूप में देख रही हैं।


भर्ती प्रक्रिया में एआई बेस्ड कम्युनिकेशन और एजेंटिक एआई पर जोर
पीएसआईटी के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. मनमोहन शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष देश-विदेश की शीर्ष एमएनसी कंपनियों ने प्लेसमेंट और हायरिंग प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। कॉरपोरेट सर्वे और प्लेसमेंट आंकड़ों के अनुसार, हाल के प्लेसमेंट सीजन में शीर्ष टेक कंपनियों की कुल भर्तियों में लगभग 35 से 40 फीसदी एआई विशेषज्ञों और डेटा एनालिस्ट का चयन एआई आधारित कम्युनिकेशन और बिहेवियरल राउंड के आधार पर हुआ है। पिछले छह महीनों में प्रमुख आईटी और कंसल्टिंग कंपनियों ने एआई संचालित मूल्यांकन के जरिये 15 हजार से अधिक फ्रेशर्स और एआई विशेषज्ञों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि कंपनियों के आंतरिक कामकाज और भर्ती प्रक्रिया में एजेंटिक एआई यानी स्वायत्त रूप से निर्णय लेने वाले एआई सिस्टम का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अनुमान के मुताबिक 60 फीसदी से अधिक बड़ी कंपनियों ने अपने वर्कफ्लो और शुरुआती स्क्रीनिंग में इसे शामिल कर लिया है।



अब अंक नहीं देख रहीं कंपनियां
प्लेसमेंट के लिए आने वाली कंपनियां अब अंकों को भी प्राथमिकता नहीं दे रही हैं। संस्थानों के अनुसार, प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता के साथ सैप, सेल्सफोर्स, एडब्ल्यूएस और गूगल क्लाउड जैसे इंडस्ट्री आधारित सर्टिफिकेशन को भी महत्व मिलेगा। एआई, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और साइबर सिक्योरिटी से जुड़े लाइव प्रोजेक्ट विद्यार्थियों की दक्षता साबित करने का माध्यम बनेंगे। कंपनियां यह देखना चाहती हैं कि विद्यार्थी अपनी तकनीकी जानकारी का इस्तेमाल वास्तविक समस्याओं को हल करने में किस तरह कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed