फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agreement between CSJMU and GSVM medical college will monitor maternal and child health through app

Kanpur: सीएसजेएमयू और जीएसवीएम के बीच करार, एप से मातृ-शिशु सेहत की निगरानी करेगा मेडिकल कॉलेज

Fri, 03 Jan 2025 04:47 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 03 Jan 2025 04:47 PM IST
सार

Kanpur News: इस एप के इस्तेमाल से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना उद्देश्य है। एप के जरिये महिलाओं की सेहत की गर्भधारण के बाद से ही ट्रैकिंग की जाएगी। उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, पोषण आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

विज्ञापन
Agreement between CSJMU and GSVM medical college will monitor maternal and child health through app
सीएसजेएमयू के साथ हुए करारपत्र को दिखाते जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय काला - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज मातृ एवं शिशु कल्याण एप से मां और बच्चे की सेहत की मॉनीटरिंग करेगा। एप के जरिये माता और बच्चे की सेहत का पूरा ब्योरा सुरक्षित रखा जाएगा। इस संबंध में गुरुवार को मेडिकल कॉलेज और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के बीच करार हो गया है।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि यह प्रोजेक्ट शुरू करने वाला जीएसवीएम प्रदेश का पहला मेडिकल कॉलेज है। इसके सफल होने पर प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी इसे शुरू किया जाएगा। यह एप एक निजी कंपनी ने तैयार किया है।

विज्ञापन

गर्भधारण के बाद से ही ट्रैकिंग की जाएगी
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि इस एप के इस्तेमाल से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करना उद्देश्य है। एप के जरिये महिलाओं की सेहत की गर्भधारण के बाद से ही ट्रैकिंग की जाएगी। उन्हें समय-समय पर स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, पोषण आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी।

सुधार और टीकाकरण का भी रखा जाएगा ध्यान
इससे गर्भावस्था के जोखिमों की पहचान जल्द हो सकेगी और जटिलताओं का खतरा कम होगा। शिशु के पोषण स्तर में सुधार और टीकाकरण का भी ध्यान रखा जाएगा। यह शोध चार वर्ष चलेगा। करार के दौरान प्राचार्य डॉ. काला, हैलट के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह, डॉ. एके आर्या तथा विश्वविद्यालय की ओर से डीन इनोवेशंस डॉ. शिल्पा, अनिल कुमार त्रिपाठी, यशी वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed