फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agra's Saanvi has been named captain of the UP Under-19 women's team

Kanpur News: आगरा की सान्वी को मिली यूपी अंडर-19 महिला टीम की कमान

Fri, 24 Oct 2025 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Agra's Saanvi has been named captain of the UP Under-19 women's team
विदुषी मिश्रा।  - फोटो : केसीए
कानपुर। भिलाई में 26 अक्तूबर से शुरू होने वाली बीसीसीआई की अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी के लिए गुरुवार को उत्तर प्रदेश की 22 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया। टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज आगरा की सान्वी भाटिया को सौंपी गई है। उत्तर प्रदेश टीम का पहला मैच मध्य प्रदेश के साथ होगा।
विज्ञापन


यूपी अंडर-19 महिला टीम में आगरा से कप्तान सान्वी भाटिया, सुप्रिया अरेला, भारती सिंह, मनीषा चौधरी, सहारनपुर से उपकप्तान मनीषा चौधरी, कल्पना, वंशिका, लखनऊ से सर्वाधिक छह खिलाड़ी चांदनी शर्मा, प्रियांशी यादव, तान्या सिंह, अरिशा मुस्तफा, शशि बालन, साना खान को जगह दी गई है।
विज्ञापन


कानपुर से विदुषी मिश्रा, सिद्धी मिश्रा, निशा वर्मा, मेरठ से रिया भाटी, जान्वी बालियान, पलक सिंह और गाजियाबाद से खुशी त्यागी, श्रान्या टंडन, मुरादाबाद से शुभ चौधरी, हापुड़ से तनिष्का राठौर को शामिल किया गया है। यूपीसीए ने टीम के कोच पद की जिम्मेदारी चित्रा सिंह राघव और शैफाली साहू को सौंपी है। सपोर्टिंग स्टाफ में शिवप्रिया पांडेय, डाॅ. शिवानी लाल और सायमा अली शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग ले रही 22 सदस्यीय यूपी टीम का पहला मैच 26 अक्तूबर को मध्य प्रदेश के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम 27 को ओडिसा, 29 को सौराष्ट्र, 31 को झारखंड और दो नवंबर को गुजरात के खिलाफ चुनौती पेश करेगी। ग्रुप डी में होने वाले मुकाबलों में प्रदर्शन के आधार पर शीर्ष दो टीमों को छह नवंबर से हरियाणा में होने वाले नॉकआउट राउंड के लिए प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed