फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agneshika inhabitant of poland promoting Buddhism

पोलैंड की अग्नेशिका 50 वर्षों से भारत आकर कर रही हैं बौद्ध धर्म का प्रचार, कही ये बातें

Fri, 01 Jun 2018 08:12 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 01 Jun 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
Agneshika inhabitant of poland promoting Buddhism
.गोष्ठी में विचार रखती पोलैंड की अग्नेशिका - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में पोलैंड से बुद्ध विहार आईं अग्नेशिका भगवान बुद्ध की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। उन्होंने भिक्षुओं और बौद्ध अनुयायियों को बौद्ध धर्म के बारे में जन-जन तक पहुंचाने की प्रेरणा दी। 
विज्ञापन


शुक्रवार को क्षेत्र के गांव चिलसरी स्थित बुद्ध विहार में बौद्ध अनुयायियों की एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में पोलैंड से आई अग्नेशिका ने कहा कि पचास वर्षों से भारत आकर भगवान बुद्ध के विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण कर रही हूं। संकिसा स्थित बौद्ध तीर्थ से प्रभावित होकर पूरे विश्व में भगवान बुद्ध के विचारों का प्रचार प्रसार कर रही हूं।
विज्ञापन



उन्होंने भिक्षुओं व बौद्ध अनुयायियों से कहा कि भारत के आदिवासी व अति पिछड़े समुदायों के लोगों को बौद्ध धर्म के बारे में जानकारी दी जाए। अध्यक्षता कर रहे कर्मवीर शाक्य ने कहा कि भगवान बुद्ध हम सबको प्रेम व समर्पण की सीख देते हैं। सभी लोग मिलजुल कर रहे और भगवान बुद्ध के बारे में लोगों को अधिक से अधिक बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed