{"_id":"6879507d29ada97b7408dce6","slug":"after-two-days-the-responsible-woke-up-bells-were-heard-on-cug-numbers-kanpur-news-c-220-1-akb1002-129212-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दो दिन बाद जागे जिम्मेदार, सीयूजी नंबरों पर सुनाई दी बेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दो दिन बाद जागे जिम्मेदार, सीयूजी नंबरों पर सुनाई दी बेल
Fri, 18 Jul 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। दो दिन बाद नींद से जागे जिम्मेदारों ने रनियां विद्युत खंड के सीयूजी नंबरों की इनकमिंग बहाल करा दी। 48 घंटे बाद गुुरुवार को सीयूजी नंबरों पर इनकमिंग बहाल होने के बाद कंट्रोल रूम व अधिकारियों के मोबाइल की घंटी बजी।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से जिले की बिजली आपूर्ति जुड़ी है। बेहतर उपभोक्ता सेवाओं को निगम से जुड़े अधिकारी दावा करते हैं। मगर हकीकत इससे इतर है। हालात ये हैं कि समय पर न तो ट्रांसफार्मर बदले जाते हैं और न ही फॉल्टों को तुरंत दुरुस्त कराया जाता है। इसी क्रम में रनियां विद्युत खंड में सीयूजी नंबरों की सेवा बंद होना रहा।
सोमवार मध्य रात्रि में उपकेंद्रों, उपखंड व खंड कार्यालय से जुड़े अधिकारियों के सीयूजी की इनकमिंग सुविधा बंद हो गई। इससे रूरा, बनीपारा, बारा, कुंभी, डेरापुर नगर व ग्रामीण, जैनपुर, न्यू बारा, न्यू रनियां, रनियां समेत 15 उपकेंद्र के सीयूजी पर उपभोक्ता शिकायत दर्ज नहीं करा सके। बुधवार देर रात तक भी सीयूजी सुविधा ठप रही। हालात ये रहे कि जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के सीयूजी 9415909046 ठप रहा। अमर उजाला ने 16 जुलाई को खबर प्रकाशित कर मुद्दा उठाया। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया।
विज्ञापन
बुधवार मध्य रात्रि में वैल्यू रीचार्ज की गई तब सीयूजी नंबरों की इनकमिंग सुविधा बहाल हुई। दो दिन उपभोक्ता बिजली समस्या सीयूजी नंबरों पर नहीं बता सके। कई कई बार नंबर मिलाने पर डायल किए गए नंबर पर इनकमिंग कॉल की सुविधा उपलब्ध नहीं है की ट्यून सुनाई देती रही। एक्सईएन रनियां से सीयूजी नंबर 9415909047 और एसडीओ रनियां, जैनपुर व रूरा के सीयूजी नंबर पर भी इनकमिंग न होने से उपभोक्ता बिजली से जुड़ी शिकायत नहीं कर सके। मुख्य अभियंता विद्युत रामनरेश ने बताया कि गुरुवार मध्यरात्रि से रनियां खंड की सीयूजी नंबरों की सुविधा सुचारू करा दी गई।