फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After two days, e-buses will start running for women workers in industrial areas

Kanpur News: दो दिन बाद औद्योगिक क्षेत्रों में महिला श्रमिकों के लिए चलने लगेंगी ई-बसें

Thu, 11 Sep 2025 02:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
After two days, e-buses will start running for women workers in industrial areas
कानपुर। औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिला श्रमिकों के लिए ई-बसों का संचालन दो दिन बाद शुरू हो जाएगा। चकेरी, पनकी, एलएमएल चौराहा, विजयनगर सहित अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में काम करने वाली महिला श्रमिकों को लाभ मिलेगा। बुधवार को केसीटीएसएल के एमडी ने निर्देश जारी किए कि जहां तक संभव हो वहां तक महिला श्रमिकों के लिए बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

चकेरी, पनकी और रूमा क्षेत्र में संचालित औद्योगिक प्रतिष्ठानों व संस्थानों में करीब 1400 से ज्यादा महिला श्रमिक हैं। वास्तविक आंकड़ा जुटाने के लिए मंडलीय उद्योग बंधु समिति ने सभी उद्योगों से जानकारी मांगी थी। औद्योगिक क्षेत्र में महिला श्रमिकों के सुरक्षित आवागमन के लिए एलएमएल चौराहा से विजयनगर और एलएमएल से रामादेवी के लिए प्रस्तावित समय सुबह 7:30 से 10 बजे व शाम 5:30 से रात आठ बजे के बीच ई-बस चलाने का फैसला लिया गया है। बसों में सभी महिला श्रमिकों का मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बनाकर परिवहन सुविधा दी जाएगी। केसीटीएसएल के प्रबंध निदेशक महेश कुमार ने पिंक सिटी बस चलाने के आदेश जारी किए हैं। दो दिन में चार पिंक सिटी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि एलएमएल चौराहा से विजयनगर और रामादेवी रूट में बसों को चलाने का सर्वे पूरा कर लिया गया है। सर्वे के दौरान अधिकारियों ने विजयनगर से दादानगर के बीच मेट्रो का कार्य होने और सड़क खराब होने की वजह से बस संचालन में बाधा आने का अंदेशा जताया है। मंगलवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में बस संचालन शुरू होने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed