{"_id":"efe2dc4fd8183537f93441ab8f24111f","slug":"after-the-block-members-hostage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक के बाद अब ‘सदस्य’ बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक के बाद अब ‘सदस्य’ बंधक
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन में शुक्रवार को कानपुर देहात में बंदूकों के बल पर ब्लॉक बंधक बनाया गया था और शनिवार रात पैसों के बल पर बीडीसी सदस्य बंधक बनाए गए।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव से ऐन पहले शनिवार रात साढ़े 12 बजे भाैंती के तिवारी गार्डन गेस्ट हाउस में 32 से ज्यादा बीडीसी सदस्य नशे में मिले। देर रात एसपी ग्रामीण एसएन तिवारी ने भारी फोर्स के साथ गेस्ट हाउस पर छापा मारा और कमरों से सदस्यों को बाहर निकाला। अधिकतर बीडीसी सदस्य नशे में धुत मिले।
भारी संख्या में शराब की बोतलें और मीट-मछली भी मिला। इससे पता चला कि ये सब यहां मौज-मस्ती कर रहे थे। फॉर्महाउस के भीतर एक बस भी खड़ी मिली। बताया गया कि बिधनू और बिठूर के सपा नेता इन्हें खरीद कर यहां रुका गए थे। सोमवार को इनसे मनचाहे प्रत्याशी तो वोट दिलाया जाता। छापा पड़ने के थोड़ी ही देर बाद तमाम सपा नेता वहां पहुंच गए और हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
इससे एसपी को फोर्स सहित लौटना पड़ा। बीडीसी सदस्य फिर आराम से कमरों में जाकर सो गए। भौंती हाईवे पर दीपू चौहान ढाबे के सामने तिवारी गार्डन में शनिवार शाम सवारियों से भरी एक लग्जरी बस अंदर गई। इसके बाद वहां सपा का झंडा लगा लग्जरी गाड़ियों की आवाजाही होती रही। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के मद्देनजर आस-पास के लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचना दी।
रात करीब साढे़ 12 बजे एसपी ग्रामीण फोर्स के साथ पहुंचे तो गेस्ट हाउस का गेट भीतर से बंद था। एसपी ने आधे घंटे की मशक्कत से दरवाजा खुलवा पाया और कमरों की तलाशी ली तो बीडीसी सदस्य निकलना शुरू हुए। देर रात तक 32 से ज्यादा बीडीसी सदस्य मिले। बताया गया कि सपा के एक नेता ने सभी बीडीसी सदस्यों को खरीदकर यहां रखा था। एसपी ग्रामीण ने बताया कि जांच के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी। डीएम और एसएसपी को घटना की जानकारी दी गई।
किसके सिर ताज, फैसला आज
आठ ब्लाकों में रविवार को होने वाले ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने तमाम बंदोबस्त किए हैं। वोटिंग प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने बताया कि सभी ब्लाकों में एसीएम और एसडीएम जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किए गए हैं। ब्लाक प्रमुख का चुनाव परिणाम भी रविवार को ही घोषित कर दिया जाएगा।
दिन-रात मनाया फिर भी नहीं माने सपा के बागी
जिले की दस सीटों में से पांच सीटों पर चुनाव लड़ रहे सपा के बागी नहीं माने। पार्टी के पदाधिकारी सुबह से लेकर देर रात तक मनाते रहे, लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ। थक हारकर नगर ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव को कहना पड़ा कि सब जिद्दी हो गए हैं, मनाते ही नहीं।
नगर जनपद के दस ब्लाकों में से चौबेपुर से कमला, घाटमपुर से देविका सिंह, पतारा से मीना देवी, बिल्हौर से योगेंद्र प्रताप सिंह और सरसौल से चंद्रजीत यादव ने ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए सपा से दावेदारी की थी। पार्टी का टिकट पाने के लिए कई बार स्थानीय नेताओं के साथ लखनऊ का चक्कर भी काट चुके हैं।
टिकट नहीं मिलने इन नेताओं ने पार्टी विरुद्घ ही बिगुल फूंक दिया है। विधायक मुनींद्र शुक्ला, विधायक सतीश निगम, विधायक इंद्रजीत कोरी, जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव सहित पार्टी के कई बड़े बड़े दिग्गज इन बागियों के खुले आम चुनाव मैदान में आने के बाद से इन्हें मनाने में जुटे हैँ।
शनिवार को देर शाम तक अलग अलग जगहों पर बैठक कर इन लोगों को मनाने का प्रयास किया गया। सात फरवरी को मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हो जाएगा। सपाई इस बात को लेकर ज्यादा पशोपेश में हैं कि यदि परिणाम उनके खाते में नहीं गया तो इसका पूरा ठीकरा संगठन और विधायकों पर फूटेगा।
वोटिंग की होगी वीडियोग्राफी
ब्लाक प्रमुख चुनाव में वोटिंग की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कल्याणपुर और शिवराज पुर में एक-एक ही नामांकन हुआ था। इसलिए इनका निर्विरोध चुना जाना तय है। सभी ब्लाकों में मतदान स्थल के बाहर और अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। उम्मीदवारों और सदस्यों की उपस्थिति में मतगणना होगी। कोई भी सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति, मंत्री, सांसद, विधायक और किसी भी दल के पदाधिकारी मतदान और मतगणना के दौरान अंदर नहीं जा सकेंगे।
किसी सदस्य को डर है तो बताएं, मिलेगी फोर्स
कुछ बीडीसी सदस्य माहौल बिगाड़ने के लिए पहले शिकायतें करते हैं और फिर मुकर जाते हैं। शुक्रवार को चौबेपुर और कल्याणपुर में हुई घटनाओं में भी यही बात सामने आई है। यह कहना है कि जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा का। उन्होंने बताया कि मतदान के एक दिन पहले शनिवार को सभी सदस्यों को एसएमएस कराया गया है कि अगर उन्हें किसी तरह का डर है तो बताएं। पुलिस दी जाएगी।
प्रेक्षक से कर सकते हैं शिकायत
ब्लाक प्रमुख चुनाव निष्पक्षता से कराने के लिए पर्यवेक्षक/विशेष सचिव मानवेंद्र सिंह शहर आ गए हैं। अगर किसी सदस्य या प्रत्याशी को कोई शिकायत हो तो वह उनके मोबाइल नंबर 9650122344 पर कर सकता है।
कई ब्लॉक प्रमुख रातों रात निर्विरोध
ब्लॉक प्रमुखी के लिए शुक्रवार रात भर चली कवायद से चार जिलों में सात और सपाइयों को जीत मिल गई। शनिवार को विभिन्न प्रत्याशियों के इनके समर्थन में पर्चे वापस लिए, जबकि एक पर्चा निरस्त होने से सपा प्रत्याशी को जीत मिली। शनिवार को निर्विरोध निर्वाचित हुए सपा प्रत्याशियों में चार फतेहपुर, दो कन्नौज और औरैया व फर्रुखाबाद के एक-एक प्रत्याशी हैं।