फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After Saturday's Protest, Students Return to Classes at Bhatpurwa Primary School

कानपुर: आश्वासन के बाद भटपुरवा प्राथमिक विद्यालय में सामान्य हुए हालात, कक्षाओं में बैठकर बच्चों ने की पढ़ाई

Mon, 24 Aug 2026 01:51 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 24 Aug 2026 01:51 PM IST
सार

Kanpur News: समुही भटपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को भवन निर्माण की मांग को लेकर हुए बच्चों के प्रदर्शन के बाद सोमवार को स्थिति सामान्य रही।

विज्ञापन
After Saturday's Protest, Students Return to Classes at Bhatpurwa Primary School
सोमवार को कक्षाओं में लौटे बच्चे - फोटो : amar ujala

विस्तार

सभी बच्चे अन्य दिनों की तरह कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करते नजर आए। नए भवन का निर्माण जल्द शुरू होने के आश्वासन के बाद बच्चे और उनके अभिभावक भी आश्वस्त दिखे। विद्यालय का भवन जर्जर हालत में है।

विज्ञापन

दो कमरों में 122 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। वर्ष 2023 में भवन का प्लास्टर गिरने से एक बच्ची घायल हो गई थी। इसके बाद विभाग की अनुमति से जर्जर हिस्से को ढहाकर उसकी नीलामी कर दी गई थी। तब से विद्यालय महज दो कमरों में संचालित हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह बच्चों ने कक्षाओं में जाने से इनकार कर विद्यालय परिसर के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया था। करीब चार घंटे तक बच्चों ने भवन निर्माण की मांग को लेकर नारेबाजी की। प्रधानाध्यापक और शिक्षकों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे कक्षाओं में नहीं गए। बाद में बारिश होने पर सभी बच्चे घर चले गए थे।

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वह पिछले तीन वर्षों से विद्यालय भवन निर्माण की मांग को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर लगा रहे हैं। सोमवार को भी प्रदर्शन की बात कही गई थी। प्रधानाध्यापक प्रियंका तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह अभिभावकों से जल्द भवन निर्माण शुरू होने की बात कही गई।

उन्हें एक महीने के भीतर नए भवन का निर्माण शुरू होने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद बच्चे और अभिभावक संतुष्ट हो गए और सभी बच्चे सामान्य दिनों की तरह विद्यालय पहुंचकर पढ़ाई करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed