फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   after robbing robbers reached police station

पर्स लूटकर भागे नाबालिग थाने पहुंचे

Sat, 30 Jan 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Sat, 30 Jan 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
after robbing robbers reached police station

गोविंद नगर में महिला से नाबालिगों ने पर्स लूट लिया। महिला के शोर मचाने पर हड़बड़ाए नाबालिग बाइक समेत गिर गए और फिर पकड़े जाने के डर से सीधे थाने जा पहुंचे।

विज्ञापन


11 ब्लाक निवासी कारोबारी सुनील सेठी की पत्नी ज्योति ने पुलिस को बताया कि वह बाजार से लौटकर घर के दरवाजे के पास पहुंची कि पीछे से आए बाइक सवार झपट्टा मारकर हाथ में लिया पर्स छीनकर भागे। उनके शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो बाइक सवार हड़बड़ाकर बाइक समेत गिर गए।
विज्ञापन


दोनों बाइक छोड़कर मौके से भाग निकले। 100 नंबर की सूचना पर फोर्स थाने से निकल ही रही थी कि  दोनों नाबालिग रोते हुए थाने पहुंचे। इनमें एक 10वीं, दूसरा 8वीं  का छात्र था। दोनों ने पुलिस को बताया कि बाइक चलाते समय महिला का पर्स उसके साथी के हाथ में फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की बात गलत है। थाने पहुंची ज्योति ने भी तहरीर देने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने नाबालिगों के घर वालों को बुलाकर चेतावनी देते हुए उनके सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक सीज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed