फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After Rajnath now villager of dadri have hope from yogi

राजनाथ के बाद अब योगी से बंधी "ददरी की आस", क्या संवरेगी बिगड़ी सूरत!

Thu, 12 Apr 2018 08:53 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Apr 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
After Rajnath now villager of dadri have hope from yogi
सीएम योगी आदित्यनाथ, राजनाथ सिंह
उरईः 17 साल पहले 2001 में भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री रहे राजनाथ सिंह जब जनपद आए थे तो उन्होंने ददरी में ग्रामीणों संग चौपाल लगाई थी। तब गांव का कायाकल्प हो गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री पूरी रात गांव मेें स्कूल प्रबंधक गरीबदास राजपूत के आवास पर रुके थे और अगले दिन ग्रामीणों संग खाना खाकर ही लौटे थे।
विज्ञापन



अब जब सालों बाद फिर से भाजपा के सीएम योगी आदित्यनाथ  जालौन आ रहे हैं तो ददरी गांव के लोगों में ही नहीं बल्कि आसपास के कई गांव वालों को उम्मीद जगी है। शायद सीएम आदित्यनाथ के कदम भी उनके गांव में पड़ेंगे और उनके गांव की बिगड़ी सूरत संवरेगी। खासतौर पर ददरी गांव के लोगों को आस बंधी है कि योगी भी उनके गांव में आए और पूर्व मुख्यमंत्री के किए गए वादों को पूरा करें।  
विज्ञापन



ग्रामीणों का कहना है कि पिछली मर्तबा जब सीएम आए थे, तो एक भी हैंडपंप खराब नहीं था, और आज एक भी चलताऊ हैंडपंप तलाशने में पसीने छूट रहे हैं। गांव के रामेद कुमार, मुन्ना राजपूत, प्रधान श्याम बाबू आदि का कहना है कि यदि सीएम का काफिला एक बार फिर से ददरी आ गया तो उनके गांव का कायाकल्प होते देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




बच्चों को बेहतर स्कूल और लोगों को चमाचम सड़क तो मिलेंगी ही साथ ही पानी की समस्या का भी हल हो सकता है। हालांकि अभी तक सीएम के कार्यक्रम में किसी गांव के निरीक्षण की बात तो नहीं है। लेकिन अधिकारी यह भी कह रहे हैं कि सीएम योगी का काफिला अचानक भी किसी गांव की ओर रुख कर सकता है। इसको भी अधिकारियों ने अपनी तैयारियों में शामिल कर रखा है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed