{"_id":"627aa73599716241d12c3ad8","slug":"after-misdeeds-converting-to-religion-and-marrying-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन करा युवती से किया निकाह, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दुष्कर्म के बाद धर्म परिवर्तन करा युवती से किया निकाह, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
Tue, 10 May 2022 11:26 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 10 May 2022 11:26 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही सबंधित थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में धर्म छिपाकर एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद दुष्कर्म किया। उसके बाद जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। युवती ने मंगलवार को एसपी से शिकायत की है। एसपी ने कोतवाली पुलिस को जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती (22) ने बताया कि 2017 में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। सितंबर 2017 में स्कूल से आते-जाते समय एक युवक पीछा करता था। उसने अपना नाम कृष्णा ठाकुर बताया। फोन पर बातचीत करने लगा।
विज्ञापन
युवती के अनुसार, स्कूल से बहलाकर बिंदकी के एक मंदिर ले गया। रास्ते में सुनसान जगह पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जून 2018 में इंटर पास होने पर पैतृक गांव गोरखपुर चली गई। अक्तूबर 2018 में उसे शादी के बहाने बुलाकर दिल्ली ले गया। वहां एक होटल में 10 दिन तक रखा। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन
युवती ने बताया कि आरोपी उसे वहां से चित्रकूट के कर्वी ले गया। तभी कृष्णा के मुस्लिम होने का पता लगा। उसने असली नाम अरशद बताया। फतेहपुर शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले अरशद के मां, पिता, भाई कर्वी पहुंचे। दो माह बाद उसे घर लेकर आए। यहां जबरन धर्म परिवर्तन और निकाह कराया। जून 2019 में कचहरी में एक राजीनामा बनावाया और उसमें हस्ताक्षर करवाए। सात माह पहले एक बेटी पैदा हुई। वह छह मई 2022 को किसी तरह बचकर भाग निकली।
विज्ञापन