फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After knowing the future from Jyotishacharya, the student hanged

ज्योतिषाचार्य से भविष्य जानने के बाद छात्र ने लगाई फांसी, कुंडली में संकट बता कही थी नौकरी न लगने की बात

Sat, 23 Jan 2021 11:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 23 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
After knowing the future from Jyotishacharya, the student hanged
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के गोविंदनगर थाना क्षेत्र निवासी बीए सेकेंड ईयर के छात्र ने एक ज्योतिषाचार्य से अपना भविष्य जानने के बाद फांसी लगा ली। ज्योतिषाचार्य ने उससे कह दिया था कि भविष्य में कभी नौकरी नहीं लगेगी। इसी बात से वह परेशान था। 
विज्ञापन


दबौली निवासी प्राइवेट कर्मचारी बबलू पत्नी और बेटों अंकित बाजपेई (24) और हर्षित के साथ किराये पर रहते थे। छोटे बेटे हर्षित ने पुलिस को बताया कि अंकित ने कुछ दिन पहले किसी ज्योतिषाचार्य को अपनी जन्मकुंडली दिखाई थी।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य ने उसे बताया था कि उसकी कुंडली में संकटा की दशा है। कभी नौकरी नहीं लगेगी। इस बात से वह काफी हताश था। अक्सर गुमसुम रहने लगा। शनिवार दोपहर मां बाजार गई थी। वह छत पर पढ़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ देर बाद नीचे आया तो कमरे का दरवाजा बंद था। खटखटाने के बाद भी कोई आवाज नहीं आई तो दरवाजे के ऊपर से कमरे के अंदर कूदा। यहां अंकित का शव पंखे के कुंडे से चादर के सहारे लटका था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed