फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दरोगा की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आया 'नया मोड़', रेप के बाद भी हुई बातें

Fri, 28 Dec 2018 02:56 PM IST
gaurav gaurav यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 28 Dec 2018 02:56 PM IST
विज्ञापन
After gang rape accused Anurag continue talks to the victim on instagram
डेमो
कानपुर के गीता नगर में दरोगा की नाबालिग बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने छात्रा के दोस्त बीटेक छात्र अनुराग यादव को गिरफ्तार कर लिया है। तीन अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं की है। नामजद एफआईआर और पीड़िता के बयान के बावजूद पुलिस मान रही है कि अनुराग के बाकी तीन साथियों ने दुष्कर्म नहीं किया। एसएसपी अनंत देव का कहना है कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग व दोस्ती की बात सामने आई है। अनुराग के तीन साथियों की सामूहिक दुष्कर्म में संलिप्तता की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। अनुराग को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके जेल भेजा जाएगा। पीड़ित छात्रा की हालत स्थिर है, वह अस्पताल में भर्ती है।

 

After gang rape accused Anurag continue talks to the victim on instagram
डेमो

एक दरोगा की 11वीं में पढ़ने वाली 16 वर्षीय बेटी मंगलवार को क्रिसमस के मौके पर नजीराबाद घूमने गई थी। छात्रा की मां का आरोप है कि वहां से बेटी का दोस्त जौनपुर निवासी अनुराग यादव उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ आभा अपार्टमेंट, गीता नगर स्थित अपने फ्लैट में ले गया। वहां अनुराग ने अपने साथियों शुभम यादव, अभिषेक और जैकी दुबे के संग मिलकर बेटी से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी बेहोशी की हालत में उसे बाबूपुरवा थाने के सामने फेंक कर भाग निकले थे। इस मामले में काकादेव थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई।

After gang rape accused Anurag continue talks to the victim on instagram
डेमो

पुलिस ने चारों आरोपियों को घटना की रात दबोच लिया था। तब से चारों पुलिस की हिरासत में हैं। गुरुवार को थानाप्रभारी राजीव सिंह और सीओ स्वरूप नगर देवेंद्र मिश्रा आभा अपार्टमेंट पहुंचे और अनुराग के फ्लैट की तलाशी ली। आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों अफसर अस्पताल पहुंचे। पीड़ित छात्रा और उसके परिजनों से पूछताछ की। छात्रा ने चारों युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। परिजनों ने भी यही बात दोहराई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक की तहकीकात में अनुराग के छात्रा के संग दुष्कर्म करने की पुष्टि हुई है। बाकी आरोपियों पर लगे दुष्कर्म के आरोप की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। एसएसपी का कहना है कि दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में बिना गहन पड़ताल के किसी आरोपी को जेल नहीं भेजा जाएगा। घटना के बाद भी इंस्टाग्राम के जरिए पीड़ित छात्रा की आरोपी अनुराग से मैसेज के जरिए बात हुई। सभी पहलुओं और अनुराग के बाकी तीन साथियों की घटना में संलिप्तता की विस्तार से जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
After gang rape accused Anurag continue talks to the victim on instagram
डेमो
पीड़ित छात्रा के मामा का हंगामा
पीड़ित छात्रा के मामा भी पुलिस इंस्पेक्टर हैं। वह कुंभ मेला में तैनात हैं। वह मुरादाबाद ट्रेनिंग पर गए थे। घटना की सूचना पाकर बुधवार देर रात छात्रा के पिता और मामा दोनों शहर आ गए। देर रात मामा काकादेव थाने पहुंचे। वहां अनुराग के तीन साथियों को पुलिस के क्लीन चिट देने की कोशिश करने की भनक लगते ही वह बिफर गए। थाने में उन्होंने हंगामा किया। थानाप्रभारी से लेकर एसएसपी तक से कहा कि चारों आरोपियों ने भांजी से दुष्कर्म किया है। चारों आरोपी गिरफ्तार करके जेल नहीं भेजे गए तो चुप नहीं बैठेंगे। मामले को शासन तक ले जाएंगे। मामा ने गुरुवार को अस्पताल में भी थानाप्रभारी और सीओ के सामने हंगामा किया। उनकी सीओ और थानाप्रभारी ने नोकझोंक भी हुई।
 
विज्ञापन
After gang rape accused Anurag continue talks to the victim on instagram
डेमो
छात्रा की एक सहेली भी गई थी साथ 
पुलिस सू्त्रों के मुताबिक पीड़ित छात्रा अकेली अनुराग के फ्लैट पर नहीं गई थी। उसके साथ उसकी एक सहेली भी थी। अब पुलिस सहेली से भी पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
कल्याणपुर थानाप्रभारी पर आरोप
परिजनों का कहना है कि वारदात के बाद से ही कल्याणपुर थानाप्रभारी उन लोगों पर अनुराग के बाकी तीन साथियों का नाम हटाने का दबाव डाल रहे हैं। इसकी वजह से वह मंगलवार से अपना घर छोड़कर काकादेव थाने में डटे हुए हैं। छात्रा के परिजनों और थानाप्रभारी कल्याणपुर में कई बार नोकझोंक भी हुई।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed