फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After breaking relationship with SP, BSP engaged in preparations for the by election

सपा से रिश्ता तोड़ने के बाद उपचुनाव की तैयारियों में जुटी बसपा, अब ढूंढे नहीं मिल रहे प्रत्याशी

Mon, 01 Jul 2019 10:55 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Jul 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
After breaking relationship with SP, BSP engaged in preparations for the by election
मायावती - फोटो : अमर उजाला
सपा से अपना रिश्ता तोड़ने के बाद बसपा फिर से विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में तेजी से जुट गई है। पार्टी के सामने दिक्कत यह आ रही है कि उसे चुनाव में उतारने के लिए मानक वाले प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन


कानपुर के गोविंदनगर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी किसी ब्राह्मण या सवर्ण को मैदान में उतारना चाहती है। फिलहाल उसके पास ऐसा कोई आवेदन नहीं आया है।

यही वजह है कि पार्टी अनुसूचित जाति के प्रत्याशी पर भी विचार कर रही है। इन सभी मसलों को हल करने के लिए पार्टी की प्रमुख मायावती ने दो जुलाई को कानपुर मंडल के सभी प्रमुख पदाधिकारियों को लखनऊ बुलाया है।

पार्टी पदाधिकारियों को भेजे गए निर्देश में मायावती ने कहा है कि वे अपने क्षेत्र के उन विधानसभा क्षेत्रों की पूरी डिटेल के साथ आएं, जहां पर उप चुनाव संभावित हैं। कानपुर के साथ कई और मंडलों के पदाधिकारियों को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय स्तर पर अभी तक कुछ ऐसे लोगों ने आवेदन प्रदेश कार्यालय भेजे हैं, जो पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं। इधर कांग्रेस पार्टी में भी उप चुनाव को लेकर अभी कोई सक्रियता नजर नहीं आ रही है।

संगठन स्तर पर चल रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए, जो दावेदार हैं, वे भी चुप्पी साधे हैं। माना जा रहा है कि 10 जुलाई के के आसपास बहुत कुछ स्थितियां स्पष्ट हो सकती है। इस बीच सपा भी चुनाव की तैयारी में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed