फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   After accident elderly man was put in trunk of car, when he died, they threw him on side ofhighway and fled

Kanpur: हादसे के बाद बुजुर्ग को कार की डिग्गी में डाला, मरने पर हाइवे किनारे फेंककर भागे

Sun, 09 Mar 2025 11:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 09 Mar 2025 11:19 PM IST
सार

Kanpur News: हादसे के बाद बुजुर्ग को कार की डिग्गी में डाला और मरने पर हाईवे किनारे फेंककर भाग निकले। पुलिस ने कार सवारों की तलाश शुरू की।

विज्ञापन
After accident elderly man was put in trunk of car, when he died, they threw him on side ofhighway and fled
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मवेशियों की खरीद-फरोख्त करने वाले 62 वर्षीय किसान को शिवली में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार सवारों ने गंभीर अवस्था में घायल किसान को कार की डिक्की में डाल लिया और भाग निकले। रास्ते में मौत होने पर शव को सचेंडी क्षेत्र में हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गए। पुलिस की सूचना पर परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के नवल निवादा शिवली निवासी किसान रूप नारायण मवेशियों की खरीद-फरोख्त करते थे। परिवार में पत्नी मधु और पांच बच्चे हैं। बेटे रिंकू व राहुल ने बताया कि शुक्रवार दोपहर पिता काम के सिलसिले में घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान शिवली में शहतनवा पुरवा के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर पिता गंभीर रूप से घायल होने और कार सवारों के उन्हें डिग्गी में डालकर ले जाने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


उन्होंने यह जानकारी शिवली पुलिस को दी। शनिवार को शिवली थाने से फोन आया और सचेंडी क्षेत्र में मिले शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। परिजन सचेंडी पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बेटे ने कहा कि रास्ते में मौत होने पर पिता के शव को कार सवार सचेंडी क्षेत्र में फेंककर भाग निकले। शिवली और सचेंडी पुलिस का कहना कि रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। कार सवारों के बारे में पता लगाया जा रहा है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed