फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After a fight between two people, buffalo decided to owner

कन्नौज: दो लोगों में झगड़े के बाद भैंस ने खुद स्वामित्व का किया फैसला, ये है पूरा मामला

Sun, 11 Oct 2020 10:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 11 Oct 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
After a fight between two people, buffalo decided to owner
तिर्वा में मवेशी के स्वामित्व को लेकर विवाद में पहुंचे एसआई - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के तिर्वा में एक भैंस के लिए दो लोगों ने स्वामित्व का दावा किया। बात बढ़ने पर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस भी स्वामित्व के दावे को सुनकर हैरत में पड़ गई।
विज्ञापन


मामला सुलझता न देखकर पुलिस भैंस और झगड़ रहे दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। जहां उपनिरीक्षक ने कहा कि जिसके पुकारने पर भैंस उसके साथ जाएगी, उसी को भैंस सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन


एक व्यक्ति के पुकारने पर भैंस उसके पीछे-पीछे चली गई और मामले का फैसला हो गया। तालग्राम थाना क्षेत्र के माधौनगर गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र लेजम सिंह ने शुक्रवार को एक मवेशी 19 हजार रूपये में रसूलाबाद निवासी मुस्लिम पुत्र इलियास को बेच दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोहपर में अलीनगर जलेसर निवासी वीरेंद्र पुत्र बाबूराम की एक मवेशी चोरी हो गई थी। मुस्लिम खरीदी गई मवेशी की बिक्री करने के लिए व वीरेंद्र चोरी गई मवेशी की खोज करने के लिए रविवार को अन्नपूर्णा बाजार में आ गए।

यहां दोनों आमने सामने पड़ गए। एक मवेशी के स्वामित्व को लेकर दोनों व्यक्तियों में झगड़ा होने लगा। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। यहां पर पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर पहले स्वयं मामला निस्तारण के आदेश दिए।


करीब एक घंटे तक चली पंचायत के बाद जब दोनों पक्षों के बीच मामले का निस्तारण नहीं हुआ तो एसएसआई विजयकांत मिश्रा आगे गए। उन्होंने कहा भैंस जिसके पास बुलाने पर चली जाएगी वह उसकी हो जाएगी। काफी देर तक दोनों पक्ष मवेशी को बुलाते रहे। आखिर में मवेशी धर्मेंद्र के पास चली गई। यह देख पुलिस ने मामले का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed