फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Afghanistan Taliban Crisis: No certificate of Hina marriage and two children

तीन बच्चों संग काबुल में फंसी कानपुर की बेटी: हिना की शादी और दो बच्चों का प्रमाण पत्र ही नहीं

Wed, 08 Sep 2021 04:13 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Sep 2021 04:13 PM IST
सार

हिना का मोहम्मद गनी के साथ हुए निकाह के भी कोई प्रमाण पत्र नहीं हैं। पूरे प्रकरण की जानकारी विदेश मंत्रालय को दी जाएगी।

विज्ञापन
Afghanistan Taliban Crisis:  No certificate of Hina marriage and two children
अफगानिस्तान तालिबान संकट: हिना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान में फंसी हिना और उसके बच्चों की वापसी पर संकट आ गया है। अफगानिस्तान में जन्म लेने वाले हिना के दो बच्चों के कोई भी प्रमाण पत्र नहीं है। ऐसे में सभी की वापसी करना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन


क्योंकि रिकॉर्ड के मुताबिक जब वह भारत से अफगानिस्तान गई थी तो उनका एक ही बच्चा था। अन्य किसी बच्चे का कोई रिकॉर्ड नहीं है। अगर जन्म प्रमाण पत्र आदि होते तो अफगानिस्तान में उनके पासपोर्ट आदि बन जाते तो वापसी में कोई दिक्कत न होती।
विज्ञापन


हिना ने वकील नईम खान को मैसेज कर बताया कि उनका बड़ा बेटा भारत में पैदा हुआ था। उसका पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज हैं। अफगानिस्तान में एक बेटा फाहद व बेटी परी ने जन्म लिया है। दोनों का जन्म घर पर ही दाई ने कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए इन दोनों बच्चों के कोई दस्तावेज नहीं है। जबकि विदेश मंत्रालय ने नईम खान से संपर्क कर सभी के पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज मांगे हैं। इसके अलावा हिना का मोहम्मद गनी के साथ हुए निकाह के भी कोई प्रमाण पत्र नहीं हैं। पूरे प्रकरण की जानकारी विदेश मंत्रालय को दी जाएगी।

पहले पति की प्रताड़ना से त्रस्त होकर किया था मुंबई का रुख
हिना ने मो. गनी से दूसरा निकाह किया था। इसके पहले 2005 में हिना का निकाह शुक्लागंज के अहमदनगर निवासी युवक से हुआ था। उनके एक बेटा भी हुआ, जिसकी बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद शौहर ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इससे त्रस्त होकर वह मायके आ गई।

2008 में उसके चाचा लाला उसे अपने साथ मुंबई ले गए। यहां वह बार में काम करने लगी। यहीं उसकी मुलाकात मो. गनी से हुई। हिना के भाई सोनू ने बताया कि सोमवार को हिना ने उनसे भी संपर्क किया था। हिना ने वापस बुलवाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के संबंध में जानकारी की और किसी की आहट सुनकर फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed