फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Advocate ruckus on pospond the counting

मतगणना टलने पर वकीलों का हंगामा

Sat, 08 Aug 2015 02:32 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 08 Aug 2015 02:32 AM IST
विज्ञापन
Advocate ruckus on pospond the counting
देरी के चलते बार एसोसिएशन चुनाव की मतगणना टलने पर मतगणना स्थल (डीसी लॉ कॉलेज) के बाहर प्रत्याशी समर्थक वकीलों ने जमकर हंगामा किया। एल्डर्स कमेटी के खिलाफ नारेबाजी की। तत्काल मतगणना शुरू कराने की मांग करते हुए बैरिकेडिंग बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


इस दौरान एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। वकीलों ने मतगणना स्थल के अंदर भी घुसने की कोशिश की। बाद में प्रत्याशियों के समझाने पर वकील शांत हुए। अब मतगणना शनिवार सुबह नौ बजे से होगी।
विज्ञापन


गुरुवार को डीसी लॉ में हुए बार एसोसिएशन के चुनाव में 5586 मतदाताओं में 4518 ने वोट डाले थे। शुक्रवार सुबह 9 बजे से डीसी लॉ में मतगणना शुरू होनी थी। प्रत्याशियों के देरी से आने के कारण करीब 11 बजे मतगणना की प्रक्रिया शुरू हुई। 12 मतपेटियों में रखे मतपत्रों का बंडल (50-50 मतपत्र) बनाने का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर ढाई बजे यह काम पूरा हो सका। तीन बजे एल्डर्स कमेटी ने लंच की घोषणा कर दी। इसके बाद करीब चार बजे बंडलों से अध्यक्ष और महामंत्री का पर्चा अलग करना शुरू हुआ। इसमें पांच बज गए। इसके बाद एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार निगम ने मतगणना शनिवार को करने की घोषणा करते हुए अध्यक्ष और महामंत्री के मतपत्रों को मतपेटिका में सील करवा दिया।

यह सूचना जब जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को हुई तो उन्होंने चेयरमैन से शनिवार को फोर्स मुहैया कराने में असमर्थता जताई। इस पर उन्होंने कहा कि साढ़े चार हजार से ज्यादा वोटों की गिनती में तीन-चार घंटे लग जाएंगे। लिहाजा मतगणना शनिवार को ही होगी।


इसकी खबर बाहर खड़े प्रत्याशी समर्थकों को मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। अंदर घुसने की कोशिश की तो पुलिस ने डीसी लॉ कॉलेज का गेट बंद कर दिया। मतगणना तत्काल शुरू करने की मांग करते हुए रोड जाम कर दी। महामंत्री पद के प्रत्याशी योगेंद्र कुमार अवस्थी और संदीप कुमार सिंह ने बाहर आकर वकीलों को शांत कराया।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार निगम ने बताया कि सुबह 9 बजे से अध्यक्ष और महामंत्री पद के वोटों की गिनती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed